JNUSU Election: लेफ्ट पैनल की संयुक्त सचिव प्रत्याशी स्वाति सिंह का नामांकन रद्द
JNUSU Election News जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव के लिए मतदान से पहले बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ताजा जानकारी के मुताबिक एबीवीपी की जीआरसी को शिकायत के बाद गुरुवार देर रात दो बजे लेफ्ट पैनल की संयुक्त सचिव प्रत्याशी स्वाति सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है। मालूम हो कि चुनाव के लिए आज शुक्रवार को मतदान होगा और नतीजे 24 मार्च को आएंगे।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। JNUSU Election News : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव के लिए मतदान से पहले बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, एबीवीपी की जीआरसी को शिकायत के बाद गुरुवार देर रात दो बजे लेफ्ट पैनल की संयुक्त सचिव प्रत्याशी स्वाति सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है।
जेएनयूएसयू चुनाव के लिए मतदान आज
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर आज 22 मार्च को छात्र संघ चुनाव के लिए तैयार है। मालूम हो कि गुरुवार, 14 मार्च को नामांकन दाखिल करना शुरू हुआ था। 16 मार्च को जारी उम्मीदवारों की अंतिम सूची में कुल 7,751 पंजीकृत मतदाता शामिल हैं। बता दें कि जेएनयू में कोविड-19 महामारी के कारण चार साल के अंतराल के बाद छात्र संघ चुनाव हो रहा है।
24 मार्च को आएंगे नतीजे
आज वोटिंग के बाद मतगणना 24 मार्च को होनी है। प्राप्त नामांकन में अध्यक्ष के लिए 45, उपाध्यक्ष के लिए 43, महासचिव के लिए 44, संयुक्त सचिव के लिए 38 और पार्षद पद के लिए 258 दावेदार शामिल हैं। जेएनयूएसयू समिति द्वारा निर्धारित नियमों के तहत, उम्मीदवारों को मतदाताओं को डराने-धमकाने या रिश्वतखोरी जैसे भ्रष्ट आचरण में शामिल होने से प्रतिबंधित किया गया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।