Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: 'कई राज्य में सीट देने को तैयार नहीं कांग्रेस', JDU नेता ने I.N.D.I.A पर कही बड़ी बात

    Updated: Mon, 12 Feb 2024 10:34 PM (IST)

    हापुड़ के किठौर रोड पर एक विवाह समारोह में जेडीयू नेता केसी त्यागी शामिल हुए थे। इस दौरान वह पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विपक्षी गठबंधन से बाहर आने के बाद अब विपक्ष के एक-एक करके सभी दल बाहर आ रहे हैं। इसमें पूरी गलती कांग्रेस की है। कई राज्यों में तो गठबंधन को सीट देने को तैयार नहीं है...

    Hero Image
    JDU नेता ने कांग्रेस पर कही बड़ी बात

    जागरण संवाददाता, हापुड़। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन की आधारशिला थे। नीतीश कुमार के विपक्षी गठबंधन से बाहर आने के बाद अब विपक्ष के एक-एक करके सभी दल बाहर आ रहे हैं। इसमें कांग्रेस की ही पूरी गलती है। जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। इसके बाद भी कांग्रेसियों में अहंकार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सही प्रकार से हो रहा सीट बंटवारा

    कांग्रेस गठबंधन में सीटों का बंटवारा सही प्रकार से नहीं कर रही है। कई राज्यों में तो विपक्षी गठबंधन को सीट तक देने के लिए कांग्रेस तैयार नहीं हैं। किठौर रोड पर एक विवाह समारोह में केसी त्यागी शामिल हुए थे। इस दौरान वह पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। केसी त्यागी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में अब ज्यादा कुछ बचा नहीं है।

    एक भी सीट नहीं देना चाहती थी कांग्रेस- JDU

    पिछले दो लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल भी नहीं बन पाया है। कई राज्यों में सीटों का बंटवारा नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस तो गठबंधन के नेतृत्व को भी हड़पना चाहती है। एक भी सीट हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों में जहां कांग्रेस की ताकत है। वहां एक भी सीट कांग्रेस गठबंधन को देना नहीं चाहती थी।

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का एक सांसद है। उसके बाद भी 20 सीटों पर वह लड़ना चाहते थे। यही हाल बिहार और पश्चिम बंगाल का भी था। नीतीश कुमार तो खुद चाहते थे कि गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस को करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं कर पाई। कांग्रेस को जनता रिजेक्ट कर चुकी है। उनका मोदी से कोई मुकाबला नहीं है।

    यह भी पढे़ं- 

    दिल्ली जाने वाले ये रास्ते बंद, भारी वाहक वाहनों पर प्रतिबंध; किसान आंदोलन के कारण ट्रैफिक डायवर्ट

    Lok Sabha Election 2024: कई सांसदों का टिकट काट इन लोगों पर दांव लगा सकती है बीजेपी, इस बार ऐतिहासिक होगा चुनाव

    उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एनडीए में है। जयंत चौधरी का भी एनडीए में स्वागत करते हैं। हमारा पिछड़ा हुआ कुनबा फिर से इकट्ठा हो रहा है। इस दौरान कृपाल सिंह, मदन सैनी, नरेंद्र त्यागी, मुकुल त्यागी आदि मौजूद रहे।