Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Chunav 2025: दिल्ली में भी होगा BJP-JDU गठबंधन, Nitish Kumar की पार्टी को मिल सकती है ये दो सीट

    Updated: Tue, 14 Jan 2025 03:59 PM (IST)

    Delhi vidhan sabha chunav 2025 दिल्ली चुनाव 2025 में बीजेपी जेडीयू के साथ दो सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। नीतीश कुमार को बुराड़ी और संगम विहार सीट मिल ...और पढ़ें

    Hero Image
    Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनव में बीजेपी और जेडीयू में गठबंधन तय। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। BJP-JDU Alliance in Delhi: दिल्ली में आगामी 5 फरवरी को विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में हर राजनीतिक दल प्रत्याशियों की घोषणा करने में लगे हैं। वहीं दूसरी कड़ी में दूसरे दलों के नेताओं को अपने पाले में करने में जुटे हैं। इस बार का दिल्ली चुनाव त्रिकोणीय नजर आ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच है। अब इस चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री और NDA घटक दल के नेता नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की भी एंट्री होने वाली है। भाजपा इस बार दो सीटों को जेडीयू को दे सकती है। जिनमें बुराड़ी (Burari Seat) और संगम विहार सीट (Sangam Vihar Seat) है।

    बता दें बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार है। जिसमें BJP-JDU गठबंधन के अलावा, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास पासवान) और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) का गठजोड़ है। 

    यह खबर प्राथमिक जानकारी के आधार पर बनाई गई, जैसे-जैसे विषय में जानकारी उपलब्ध होती रहेगी, खबर अपडेट की जाएगी।