Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jangpura Chunav Result: मनीष सिसोदिया को सीट बदलने के बाद भी झेलनी पड़ी हार, सिर्फ इनते वोटों से भाजपा के प्रत्याशी ने दी शिकस्त

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 01:00 PM (IST)

    Jangpura vidhan sabha Chunav Result जंगपुरा विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ चुके हैं (Jangpura vidhan sabha Election Result 2025)। इस सीट पर आप के मनीष सिसोदिया को महज 675 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने जीत का परचम लहरा दिया है।आगे विस्तार से पढ़िए आखिर इस सीट पर क्या-क्या सीन बना

    Hero Image
    Jangpura vidhan sabha Chunav Result: जंगपुरा में तीन प्रमुख पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर। जागरण

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Jangpura vidhan sabha Election Result 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के रुझान अब नतीजों में बदल चुके हैं। राजधानी की हॉट सीट जंगपुरा में आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की साख दांव पर लगी थी, जिसे बचाने में वो नाकाम रहे हैं। इस सीट पर आप के मनीष सिसोदिया, बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस के फरहाद सूरी के बीच कड़ा मुकाबला था। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में  मनीष सिसोदिया बढ़त बनाई, लेकिन फाइनल आंकड़े कुछ और ही रहे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया को महज 675 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह से कड़े चुनावी मुकाबले में हार मिली है। जंगपुरा साउथ दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी शामिल है। इस क्षेत्र को 1972 में पहली बार विधानसभा सीट घोषित किया गया। तब के चुनाव में यहां से कांग्रेस के जगप्रवेश चंद्र विधायक बने थे। 1983 से 2008 तक लगातार 5 बार और कुल 6 बार कांग्रेस ने इस सीट से जीत हासिल की। 2013 में आप के महेंद्र सिंह धीर ने जीत हासिल की थी। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के प्रवीन कुमार विधायक हैं। प्रवीन लगातार दूसरी बार इस सीट से विधायक चुने गए हैं। 

    दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार दिल्ली में जीत हासिल की है। जबकि भाजपा को सिर्फ एक बार जीत मिली है। 2013 में अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आप ने कांग्रेस की सत्ता को खत्म कर दिया था, जिसमें अल्पावधि की अल्पमत सरकार बनी थी। पार्टी ने अब अपना दूसरा लगातार कार्यकाल (2015 से 2025) पूरा कर लिया है।

    विधानसभा चुनाव 2025

    पार्टी                प्रत्याशी

    आप  -            मनीष सिसोदिया

    भाजपा -          तरविंदर सिंह मारवाह

    कांग्रेस -          फरहाद सूरी

    विधानसभा चुनाव 2020

    आप  -  प्रवीण कुमार (45133)

    बीजेपी - सरदार इमप्रीत सिंह बख्शी (29070)

    वोट प्रतिशत और कुल मतदाता

    वोट प्रतिशत  - 60.52

    पुरुष मतदाता - 80101

    महिला मतदाता - 66276

    कुल मतदाता - 146383

    comedy show banner
    comedy show banner