Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में रही थी दुनिया की सबसे खूबसूरत महारानी, इंदिरा गांधी से जुड़ा है कनेक्शन

    By Abhishek TiwariEdited By:
    Updated: Wed, 08 Jun 2022 12:41 PM (IST)

    Jaipur Queen Gayatri Devi जयपुर की खूबसूरत महारानी गायत्री देवी को भी कभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद में रखा गया था। इसका कनेक्शन देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़ा है। यह वाकया आपातकाल के दौरान का है।

    Hero Image
    कभी तिहाड़ जेल में रही थी दुनिया की सबसे खूबसूरत महारानी, इंदिरा गांधी से जुड़ा है कनेक्शन

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली की तिहाड़ जेल इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। तिहाड़ जेल देश की ही नहीं बल्कि एशिया की हाई सिक्‍योरिटी जेलों में से एक है। फिलहाल यहां दिल्ली-एनसीआर के टॉप कुख्यात अपराधी बंद हैं। इस जेल के अंदर नौ अलग-अलग जेल हैं, जहां पर हजारों की संख्या में कैदी रहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि तिहाड़ जेल में जयपुर की खूबसूरत महारानी गायत्री देवी भी बंद रही थीं। दरअसल, उनके जेल जाने का कनेक्शन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़ा है।

    देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने का आरोप

    25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल घोषित था। इस दौरान 3 सितंबर 1975 को जयपुर की महारानी गायत्री देवी को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने के अपराध में बंदी बना लिया गया था। हालांकि गिरफ्तारी के बाद में सरकार ने इसके पीछे अन्य कारण भी बताए थे। उन्हें देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने गिरफ्तार करवाया था।

    वहीं, इंदिरा गांधी के समर्थक इस बात का प्रचार कर रहे थे कि उन्हें विदेशी वस्तुओं का चोरी-छिपे आयात करने और विदेशी मुद्रा अधिनियम के तहत बंदी बनाया गया था। हालांकि महरानी का कहना था कि उन्हें सत्ताधारी दल की नेत्री इंदिरा गांधी के तानाशाही रवैये का विरोध करने के अपराध में बंदी बनाया गया था।

    जेल ले जाते वक्त काफी घबराई हुई थीं महारानी

    महारानी गायत्री देवी को जब तिहाड़ जेल में ले जाया जा रहा था तो वह काफी घबराई हुई थीं। उन्हें जेल के महिला वार्ड में कैदी नंबर 2265 दिया गया था। इस दौरान महारानी कई महीने तक तिहाड़ जेल में बंद रही थी। स्वास्थ्य खराब होने के कारण सरकार ने उन्हें पैरोल पर रिहा किया था।

    पैरोल पर रिहा होने के बाद उन्हें आयुर्विज्ञान संस्थान में एडमिट कराया गया था। इस दौरान कश्मीर के तत्कालीन मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला उनसे मिलने अस्पताल आए थे। मृदुला सिन्हा द्वारा संपादित 'राजपथ से लोकपथ पर' पुस्तक में इसका उल्लेख किया गया है।

    बता दें कि महारानी गायत्री देवी देखने में बेहद खूबसूरत थीं। वह राजनीति में भी सक्रिय थीं। उन्होंने लोकसभा चुनाव जीता था। रानी गायत्री देवी ने महिलाओं के अधिकार के लिए काफी संघर्ष किया। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जयपुर में स्कूल की स्थापना की थी।

    खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया था नाम

    साल 1975 में वोग पत्रिका ने दुनिया की दस सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में महारानी गायत्री देवी को भी शामिल किया था। साल 1940 में गायत्री देवी की शादी महाराजा सवाई मान सिंह से हुई थी।