Delhi: ITBP के जवान ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या, झगड़ा होने के चलते पत्नी आ गई थी मायके
Delhi ITBP Personnel Suicide पश्चिमी दिल्ली के पालम थाना क्षेत्र में एक भारत तिब्बत सीमा पुलिस फोर्स (आईटीबीपी) के जवान ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली के पालम थाना क्षेत्र में एक भारत तिब्बत सीमा पुलिस फोर्स (आईटीबीपी) के जवान ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से पिस्टल, गोली के चार खाली खोल व दो कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पत्नी ने सुबह पांच बजे घर से गोली चलने की आवाज की सूचना पालम थाना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है। दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान को तोड़कर पुलिस टीम ने घर के अंदर प्रवेश किया। अंदर सुधीर कुमार मृत पड़े थे।
सुधीर की पत्नी ने पूछताछ के दौरान बताया कि रात में उनका अपने पति से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह रोहिणी स्थित अपने मायके आ गई थी। सुबह एक पड़ोसी ने फोन करके बताया कि उनके घर से गोली चलने की आवाज आई है।
पुलिस के अनुसार अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी के साथ झगड़े की वजह से सुधीर परेशान थे और शायद इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।