Delhi Weather: दिल्ली-NCR में हल्की बारिश का दौर, येलो अलर्ट भी जारी; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी हल्की बारिश का दौर जारी रहा जिससे मौसम सुहावना बना रहा। तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 67 प्रतिशत तक रहा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी हल्की बरसात का दौर जारी रहने से राजधानी का मौसम सुहाना बना रहा। तापमान भी सामान्य या इससे कम ही दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है।
बुधवार को दिल्लीवासी सोकर उठे तो बाहर हल्की वर्षा हो रही थी। यह वर्षा बाद में रुक गई, लेकिन सूरज और बादलों के बीच दिन भर आंखमिचौली चलती रही। बीच बीच में रुक- रुककर कहीं हल्की वर्षा तो कहीं बूंदाबांदी भी होती रही। इसी का असर था कि मौसम भी गर्मी से राहत देने वाला ही रहा।
अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज
बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.4 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 67 प्रतिशत तक रहा। जहां तक वर्षा का सवाल है तो सुबह साढ़े आठ बजे तक 9.8 मिमी व सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 2.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।
गुरुवार को भी सामान्यतया बादल छाए रहेंगे
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को भी सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 व 23 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
उधर हवाओं और वर्षा के असर से दिल्ली की हवा लगातार साफ चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का एक्यूआइ 70 दर्ज किया गया। इस स्तर की हवा को 'संतोषजनक' श्रेणी मेें रखा जाता है। हाल फिलहाल इसमें बदलाव के आसार नहीं हैं।
बुधवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हुई वर्षा का ब्यौरा (मिमी में)
इलाका | सुबह 8.30 तक | सुबह 8.30 से रात 8.30 तक |
सफदरजंग | 9.8 | 2.9 |
पालम | 7.7 | 13.0 |
लोधी रोड | 9.3 | 2.6 |
रिज | 14.5 | 00 |
आयानगर | 7.4 | 0.8 |
दिल्ली विवि | 13.0 | 0.5 |
पूसा | 0.5 | 1.0 |
नरेला | 0.5 | 0.5 |
पीतमपुरा | 10.0 | 00 |
मयूर विहार | 12.0 | 2.5 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।