Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IndiGo Flight Divert: अबू धाबी से दिल्ली आ रही फ्लाइट ओमान डायवर्ट, सामने आई वजह

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 05:57 PM (IST)

    Indigo Flight Divert अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट को मस्कट भेज दिया गया है। इंडिगो ने इसकी वजह फ्लाइट में तकनीकी समस्या बताई है। एयरलाइंस ने बताया कि विमान में सावर यात्रियों को मस्कट में ठहरने की व्यवस्था की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट 6E 1406 ने अबू धाबी से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।

    Hero Image
    अबू धाबी से दिल्ली आ रही फ्लाइट ओमान की गई डाइवर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)।

    एएनआई, नई दिल्ली। अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट को ओमान की राजधानी मस्कट की ओर डायवर्ट कर दिया गया। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (Indigo) के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रवक्ता ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट 6E 1406 ने अबू धाबी से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण उसे मस्कट की ओर मोड़ दिया गया। जरूरी जांच और काम के बाद विमान को फिर से चालू किया जाएगा।

    यात्रियों को ठहरने की दी गई सुविधा

    विमान में सवार यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा दी गई है और गंतव्य तक उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। इंडिगो ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर सुधरे हालात, माइक्रोसॉफ्ट सर्वर करने लगा काम; रद्द और विलंबित फ्लाइट्स में आई कमी