Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में IndiGo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, लेह के लिए भरी थी उड़ान; 180 यात्री थे सवार

    Updated: Thu, 19 Jun 2025 10:49 AM (IST)

    दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E 2006) में तकनीकी खराबी आने के कारण दिल्ली में ही आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान में क्रू सदस्यों समेत लगभग ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट आपात लैंडिंग कराई।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E 2006) को तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में चालक और स्टाफ समेत लगभग 180 लोगों सवार थे। बताया गया कि सभी को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, इंडिगो की एक फ्लाइट आज (गुरुवार) को लेह के लिए जा रही थी। लेह के हवाई क्षेत्र में पहुंचने के कुछ देर बाद ही इंडिगो फ्लाइट की वापस दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

    वहीं, इंडिगो ने अभी तक तकनीकी समस्या की सटीक जानकारी नहीं दी है। बताया गया कि लेह हवाई क्षेत्र में पहुंचने के बाद विमान ने वापस लौटने का फैसला किया।