Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पायलट के बीमार होने से इंडिगो की दिल्ली-पुणे उड़ान में चार घंटे से अधिक की देरी, वैकल्पिक व्यवस्था की गई

    By Agency Edited By: Sonu Suman
    Updated: Sat, 05 Jul 2025 09:44 PM (IST)

    इंडिगो की दिल्ली-पुणे वाली उड़ान 6ई2262 में पायलट की बीमारी के कारण साढ़े चार घंटे से ज़्यादा की देरी हुई। एयरलाइन के अनुसार सूचना मिलते ही पायलट को चिकित्सा सहायता दी गई और वैकल्पिक चालक दल की व्यवस्था की गई। यह घटना 4 जुलाई की है। इसी तरह एअर इंडिया के एक कमांडर भी बेंगलुरु से दिल्ली की उड़ान भरने से पहले कॉकपिट में अचेत हो गए थे।

    Hero Image
    इंडिगो विमान के पायलट के बीमार होने से उड़ान में देरी हुई।

    पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली से पुणे जाने वाले इंडिगो विमान के पायलट के बीमार होने से उड़ान में साढ़े चार घंटे से अधिक की देरी हुई।

    एयरलाइन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि सूचना मिलते ही पायलट को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और उड़ान संख्या 6ई2262 को संचालित करने के लिए वैकल्पिक चालक दल की व्यवस्था की गई। यह मामला चार जुलाई का है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एअर इंडिया का एक कमांडर हो गया था अचेत

    शुक्रवार को एक घटना में एअर इंडिया का एक कमांडर कॉकपिट के अंदर अचेत हो गया। यह घटना तब हुई, जब वह बेंगलुरु से दिल्ली की उड़ान के लिए तैयार हो रहा था।

    इंडिगो ने एक बयान में कहा कि चालक दल के एक सदस्य को चार जुलाई को दिल्ली से पुणे की उड़ान को संचालित करना था, लेकिन उड़ान भरने से पहले उसने अस्वस्थ होने की शिकायत की। इसके बाद विमान को वापस लाया गया।