Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Railways: रेलवे ने गोल्डन टैंपल और वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों की बढ़ाई गई स्पीड, कम समय में पहुंच सकेंगे श्रद्धालु

    By Vinay Kumar TiwariEdited By:
    Updated: Wed, 02 Jun 2021 12:26 PM (IST)

    गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस के समय सारिणी में भी बदलाव किया गया है। कोरोना महामारी के बीच रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का काम तेजी से किय ...और पढ़ें

    Hero Image
    कई रेल लाइनों की गति क्षमता बढ़ गई है इसलिए अब ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ाई जा रही है।

    नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। कोरोना महामारी के बीच रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। कई रेल खंड की गति क्षमता बढ़ गई है इसलिए अब ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ाई जा रही है। गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस के समय सारिणी में भी बदलाव किया गया है। दोनों ट्रेनों से सफर करने वाले यात्री अब कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई से अमृतसर की यात्रा में सवा तीन घंटे की कमी

    गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस अभी रात 9.25 बजे मुंबई सेंट्रल से चलकर तीसरे दिन सुबह साढ़े पांच बजे अमृतसर पहुंचती है। इस तरह से यात्रा 32.05 घंटे में यात्रा पूरी होती है। 12 जून से मुंबई सेंट्रल से यह शाम पौने सात बजे चलकर 28.50 घंटे बाद अगले दिन रात 11.35 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस तरह से सफर में सवा तीन घंटे कम समय लगेंगे।

    वापसी में यह ट्रेन अमृतसर से रात 9.25 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 5.05 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचती है। कुल यात्रा 31.40 घंटे की होती है। दस जून से यह अमृतसर से शाम सात बजे चलकर दूसरे दन रात 23.45 बजे यानी 28.45 घंटे में मुंबई पहुंचेगी। इस तरह से यात्रा में 2.55 घंटे की बचत होगी।

    माता वैष्णो देवी पहुंचने में लगेगा कम समय

    मालवा एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के अंबेडकर नगर से पूर्वाहन 11.50 बजे चलकर 30.40 घंटे बाद अगले दिन शाम साढ़े छह बजे माता वैष्णो देवी पहुंचती है। 11 जून से इसके प्रस्थान समय में बदलाव नहीं हुआ है लेकिन यह 1.20 घंटे पहले यानी शाम 5.10 बजे माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।

    वापसी दिशा में माता वैष्णो देवी कटड़ा से यह ट्रेन सुबह 6.55 बजे रवाना होकर 30.20 घंटे बाद अगले दिन दोपहर 1.15 बजे अंबेडकर नगर पहुंचती है। 13 जून से इसका प्रस्थान समय बदलकर सुबह 8.35 हो जाएगा और 29.55 घंटे बाद अगले दिन दोपहर ढाई बजे अंबेडकर नगर पहुंचेगी। इस तरह से यात्रा में 25 मिनट की बचत होगी।