Late Train: 10 घंटे देरी से चलेगी आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा गरीब रथ स्पेशल, कई ट्रेनें चल रही लेट; देखें List
बुधवार को नई दिल्ली में पूर्व दिशा की ओर जाने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गरीब रथ और स ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बुधवार को पूर्व दिशा की कई ट्रेनें पांच घंटे से अधिक देरी से चल रही हैं। इस कारण कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा। सुबह सवा पांच बजे चलने वाली आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा गरीब रथ विशेष (05578) 9.45 घंटे के देरी से अपराह्न तीन बजे चलेगी।
वहीं, अपराह्न 2.35 बजे चलने वाली आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर सप्त क्रांति एक्सप्रेस 3.55 घंटे के देरी से शाम साढ़े छह बजे और नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष (02570) दो घंटे के देरी से अपराह्न सवा दो बजे रवाना होगी।
लंबी दूरी के साथ ही लोकल ट्रेनें भी आधे घंटे से लेकर सवा घंटे तक देरी से चल रही हैं जिससे सुबह अपने कार्य स्थल पर पहुंचने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।
जाखल-पुरानी दिल्ली ईएमयू, कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू, पलवल-नई दिल्ली महिला विशेष ईएमयू लगभग एक घंटे और पानीपत-पुरानी दिल्ली ईएमयू, सहारनपुर-पुरानी दिल्ली पैसेंजर, कुरुक्षेत्र-पुरानी दिल्ली, बुलंदशहर-तिलकब्रिज एमईएमयू सहित कई लोकल ट्रेनें लगभग आधे घंटे से 45 मिनट तक विलंब से चल रही हैं।
देरी से चलने वाली मुख्य ट्रेनें
ट्रेन देरी
- गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस- ढाई घंटे
- भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस- सवा दो घंटे
- सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ विशेष (05577)- 11 घंटे
- मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सप्त क्रांति एक्सप्रेस- पौने छह घंटे
- रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सत्याग्रह एक्सप्रेस- साढ़े चार घंटे
- जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ( 04095)- 8.40 घंटे
- विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस- ढाई घंटे
- बरौनी-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02563)- छह घंटे
- दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02569)- छह घंटे
- सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस- पौने चार घंटे
- न्यू जलपाई गुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस- चार घंटे

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।