विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railways: होली पर महंगा हुआ रेल का किराया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा भारी

By Prateek KumarEdited By:
Published: Thu, 25 Mar 2021 06:40 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 07:49 AM (IST)

Indian Railways कोरोना की वजह से नियमित ट्रेनों का परिचालन बंद है। सिर्फ विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं लेकिन ...और पढ़ें

अधिकांश होली विशेष ट्रेनों की सीटें भर जा रही हैं।
अधिकांश होली विशेष ट्रेनों की सीटें भर जा रही हैं।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। होली में घर जाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। इन दिनों किसी भी ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलना आसान नहीं है। वहीं, डायनमिक फेयर की वजह से राजधानी व तेजस जैसी ट्रेनों का किराया सामान्य से बहुत ज्यादा हो गया है। यात्रियों की परेशानी दूर करने के नाम पर होली विशेष ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। उत्तर रेलवे ने अबतक 38 जोड़ी होली विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, लेकिन इनमें सफर करने के लिए भी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। किसी तरह से घर पहुंचने की चाहत में लोग ज्यादा पैसे खर्च कर टिकट खरीद रहे हैं। यही कारण है कि घोषित होने के कुछ समय बाद ही अधिकांश होली विशेष ट्रेनों की सीटें भर जा रही हैं।

पहले की तुलना में कम ट्रेनें

कोरोना की वजह से नियमित ट्रेनों का परिचालन बंद है। सिर्फ विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, लेकिन इनकी संख्या भी अधिक नहीं है। दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों से कोविड काल से पहले की तुलना में लगभग 50 फीसद ट्रेनें चल रही हैं। इन ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म टिकट लेकर ही सफर किया जा सकता है। इससे होली में घर जाने वालों की परेशआनी बढ़ गई है। लोग ज्यादा किराया देकर राजधानी व तेजस में प्रतीक्षा सूची का टिकट ले रहे हैं, लेकिन सफर करने के लिए इसका कंफर्म होना जरूरी है।

तेजस का किराया 50 फीसद तक बढ़ा

लखनऊ जाने के लिए तेजस एक्सप्रेस में इन दिनों ज्यादा किराया देना पड़ रहा है। एक डेढ़ माह बाद इस ट्रेन से सफर करने के लिए चेयर कार (सीसी) का टिकट 1292 रुपये व एक्जीक्यूटिव चेयरकार (ईसी) 2457 रुपये में मिल रहा है। लेकिन, होली से पहले सीसी में सफर करने के लिए 1911 रुपये और ईसी के लिए 2594 रुपये किराया देना पड़ रहा है।

राजधानी से पटना जाना भी महंगा

दिल्ली से पटना जाने वाली अलग-अलग राजधानी ट्रेनों का किराया थर्ड एसी में 15 से 16 सौ रुपये के करीब है। लेकिन, इन दिनों यह बढ़कर 21 सौ रुपये से ज्यादा हो गया है। इसी तरह से सेकंड एसी का किराया 21 सौ रुपये से बढ़कर तीन हजार रुपये के करीब हो गया है।

त्योहार विशेष में देना पड़ता है ज्यादा किराया

पूर्वा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सहित अन्य विशेष ट्रेनों में दिल्ली से गया तक स्लीपर का 510 रुपये, थर्ड एसी का 1340 रुपये और सेकंड एसी का 1900 रुपये किराया है। वहीं त्योहार विशेष ट्रेन में स्लीपर का 600 रुपये, थर्ड एसी का 1575 रुपये किराया है। इसी तरह से पटना के लिए संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस व ब्रहमपुत्र एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में स्लीपर का 480 से 510 रुपये, थर्ड एसी का 1300 से 1350 रुपये और सेकंड एसी का 1865 से 1910 रुपये किराया है। यदि यात्री त्योहार विशेष में सफर करता है तो उसे स्लीपर के लिए 650 रुपये, थर्ड एसी के लिए 1735 रुपये और सेकंड एसी के लिए 2360 रुपये किराया देना पड़ता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।