Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में फंसे यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंचे दो विमान, लोगों ने ली राहत की सांस

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Sun, 22 Aug 2021 11:52 AM (IST)

    अफगानिस्तान में बदतर हो रहे हालात के बीच वहां फंसे भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी का काम तेज रफ्तार से जारी है। रविवार को दो अलग अलग विमानों से यात्रियों को लेकर एयर इंडिया व इंडिगो के विमान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरे।

    Hero Image
    अफगानिस्तान में फंसे यात्रियों को लेकर आइजीआइ पहुंचा दो विमान

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। अफगानिस्तान में बदतर हो रहे हालात के बीच वहां फंसे भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी का काम तेज रफ्तार से जारी है। रविवार को दो अलग अलग विमानों से यात्रियों को लेकर एयर इंडिया व इंडिगो के विमान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरे। संभावना है कि जल्द ही विस्तारा के एक विमान से कुछ और यात्री शीघ्र ही एयरपोर्ट पर उतरेंगे। विमानों से उतरे सभी यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यदि जांच के दौरान किसी में संक्रमण पाया जाएगा तो उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि अफगानिस्तान में पोलियो के प्रकोप को देखते हुए संभावना है कि छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक भी दी जाएगी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे एयर इंडिया के विमान उड़ान संख्या एआइ 1956 से 89 यात्री दिल्ली पहुंचे। इनमें दो यात्री नेपाल के नागरिक तथा चार राजयनिक शामिल थे। राजनयिकों में अफगानिस्तान के सिनेटर नरेंद्र सिंह खालसा व अनारकली शामिल थे। दोनों ने अफगानिस्तान से सकुशल दिल्ली पहुंचाने के लिए भारत सरकार की ओर से की गई कोशिश के लिए सरकार को धन्यवाद कहा। दोनों ने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि वहां जितने भी लोग मुसीबत में हैं, भारत सरकार उनकी मदद अवश्य करेगी। इसके बाद इंडिगो का एक विमान कतर की राजधानी दोहा से दिल्ली पहुंचा। इस विमान में 135 यात्री सवार थे।

    हिंडन पहुंचा सेना का विमान

    अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां फंसे भारतीयों को भारत सरकार सुरक्षित निकाल कर यहां ला रही है। रविवार को भारतीय वायुसेना का विमान सी-17 168 यात्रियों को लेकर हिंडन पहुंचा। इस विमान में 107 भारतीय नागरिक सवार थे।