Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पतंग उड़ाकर मनाया जश्न-ए-आज़ादी, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने उठाया लुफ्त

    जश्न-ए-आज़ादी का जश्न यमुनापार के लोगों ने पतंग उड़ाकर मनाया। आसमान आजादी के रंग से सराबोर दिखा।

    By Mangal YadavEdited By: Updated: Thu, 15 Aug 2019 08:34 PM (IST)
    पतंग उड़ाकर मनाया जश्न-ए-आज़ादी, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने उठाया लुफ्त

    नई दिल्ली, जेएनएन। जश्न ए आजादी का जश्न यमुनापार के लोगों ने पतंग उड़ाकर मनाया। आसमान आजादी के रंग से सराबोर दिखा। लोगों ने अपने घरों की छतों पर शान से तिरंगा लहराया हुआ था, देशभक्ति के गीत लोगों में जोश भर रहे थे। तड़के से ही पतंगबाजी का दौर शुरु हो गया था। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने छतों पर चढ़कर पतंगबाजी का लुत्फ लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहुत से लोगों ने तिरंगे के रंग वाले कपड़े पहने हुए थे, महिलाओं ने हाथों में तिरंगे के रंग वाली चुड़ियां पहनी हुई थी। शाम के वक्त आतिशबाजी भी हुई। इस बार कार्टून, नेताओं के बीच महासंग्राम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्रों वाली पतंगे खूब दिखने को मिली। कही पर बहनों ने भाईयों की चरखी पकड़ी हुई थी तो कही पर बहने भी पतंगे उड़ाती हुईं दिखी।

    उड़ती पतंग को हर कोई काटना चाह रहा था, तो कोई अपनी पतंग को बचाने की जुगत में लगा रहा। जैसे ही पतंगों के बीच लड़ते वैसे ही चारों ओर से आइबो वो काटा की आवाज गूंजने लगती। पतंग कटते ही लोग उसे लूटने के लिए दौड़ लगाना शुरू कर देते। तेज गर्मी ने जश्न को थोड़ा बहुत फीका भी किया, लेकिन लोगों ने उससे बेचने के उपाय भी खोजे हुए थे। लोगों ने छतों पर बड़ी छतरी लगाई हुई थी, ताकि धूप से बच सके। रात के समय केंडल उड़ाए गए। पतंगबाजी के बीच में लोगों ने व्यंजनों का भी लुत्फ लिया।

    दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें