Move to Jagran APP

Independence Day 2022: इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन से लेकर तिरंगे की रोशनी में जगमगाए दिल्ली के स्मारक, देखकर कहेंगे- वाह!

पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के 75 साल का जश्न में डूबा हुआ है। केंद्र सरकार इसे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मना रही है। इस मौके पर 15 अगस्त से पहले दिल्ली में स्मारक तिरंगे की रोशनी में नहाए हुए हैं।

By GeetarjunEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 11:14 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 11:14 PM (IST)
Independence Day 2022: इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन से लेकर तिरंगे की रोशनी में जगमगाए दिल्ली के स्मारक, देखकर कहेंगे- वाह!
तिरंगे की रोशनी में नहाता इंडिया गेट, (फोटो क्रेडिट- ध्रुव कुमार)।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। पूरा देश स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) के 75 साल का जश्न में डूबा हुआ है। केंद्र सरकार इसे आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत मना रही है। इस मौके पर 15 अगस्त से पहले दिल्ली में स्मारक (Monuments) तिरंगे की रोशनी में नहाए हुए हैं।

loksabha election banner

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरेंगी रोशनी में जगमगाता हुमायूं का मकबरा।

दिल्ली के स्मारकों में तिरंगे की रोशनी से उनकी खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। देखने में ये काफी सुंदर नजर आ रहे हैं। सभी फोटो ध्रुव कुमार के कैमरे से...

इस साल देश को आजादी के 75 साल हो रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया था। उन्होंने लोगों से अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की थी। साथ ही केंद्र सरकार पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़े आयोजन करने जा रही है।

सफदरजंग का मकबरा

शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा की रोशनी में, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, हुमायूं का मकबरा, सफदरजंग का मकबरा और पानी में दिखता मनोरम प्रतिबिंब के अलावा संसद भवन भी जगमगाता दिख रहा है। यह नजारा वाकई काफी खूबसूरत लग रहा है।

राष्ट्रपति भवन

15 अगस्त तक जगमगाते रहेंगे तिरंगा के रंग में सभी स्मारक

विश्व धरोहर कुतुबमीनार पर तिरंगा रोशनी की गई है, इसके अलावा रोशनी से तिरंगा बनाया गया है। यह 15 अगस्त तक रहेगा। इसी तरह विश्व धरोहर हुमायूं के मकबरे पर भी तिरंगा रोशनी की गई है। किला राय पिथौरा में 15 मीटर ऊंचा तिरंगा लगाया गया है। सफदरजंग मकबरा में भी तिरंगा रोशनी की गई है। यहां भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। सफदरजंग मकबरा और लोधी गार्डन में 15 अगस्त को 10 बजे हैरिटेज वाक का आयोजन भी होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.