Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather Today: लगातार दूसरे दिन 13 सालों में सबसे ठंडी रही दिल्ली की सुबह, जानिए कब से दिल्लीवालों को सताएगी गर्मी

    Updated: Wed, 06 Mar 2024 11:35 AM (IST)

    अमूमन जहां मार्च आते-आते मौसम में कुछ गर्माहट आ जाती है वहां इस साल मार्च का पहला सप्ताह काफी ठंडा बना हुआ है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली का मौ ...और पढ़ें

    Hero Image
    सुहाने मौसम में दिल्ली के जंगलों में दिखा मोर। एएनआई

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ और सर्द हवाओं के असर से राजधानी में मार्च के पहले सप्ताह में भी ठंडक बनी हुई है। आलम यह है कि बुधवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में 13 सालों की सबसे ठंडी सुबह रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन चार दिनों तक और ठंड बनी रहेगी। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान नौ से 11 डिग्री के आसपास ही रहेगा।

    10 मार्च के बाद से मौसम में होंगे ये बदलाव

    10 मार्च के बाद से दिल्ली के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। इस दौरान भी सुबह- शाम ठंड बनी ही रहेगी, जबकि दोपहर को धूप से राहत मिलेगी।

    बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 9.0 डिग्री रहा। 2012 से लेकर अभी तक 13 साल में इस माह में कभी भी 10 डिग्री से नीचे तापमान नहीं गया। हवा की गति भी 8 से 20 किमी प्रतिघंटा बनी हुई है।

    आज आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में धूप भी खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। आगामी 10 मार्च को अधिकतम तापमान 29 डिग्री एवं 11 मार्च को 30 डिग्री रहने के आसार हैं।

    उधर बुधवार को भी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में हवा 'मध्यम' श्रेणी में रही। सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआइ 120 दर्ज किया गया।