Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: दिल्ली में फिर करवट लेगा मौसम, दो दिन के लिए अलर्ट जारी; IMD ने दिया अपडेट

    Updated: Fri, 01 Mar 2024 06:00 AM (IST)

    पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और रात के वक्त गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं शनिवार को ऑरेंज अलर्ट है क्योंकि शनिवार को मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है।

    Hero Image
    दिल्ली में फिर करवट लेगा मौसम, दो दिन के लिए अलर्ट जारी

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में बृहस्पतिवार को आकाश साफ रहा। पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इस वजह से मौसम में गर्माहट रही। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और रात के वक्त गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो दिन के लिए अलर्ट जारी

    इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी। इस वजह से मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं शनिवार को ऑरेंज अलर्ट है, क्योंकि शनिवार को मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है।

    तापमान में आएगी गिरावट

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    इस बार फरवरी में सबसे कम प्रदूषण

    इस बार फरवरी माह में प्रदूषण का स्तर पिछले सात वर्षों में सबसे कम रहा है। इस बार प्रदूषण कम होने का कोई कारण तो नहीं बताया है, लेकिन इस बार फरवरी में पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक वर्षा हुई है। इसे प्रदूषण कम होने का एक कारण माना जा रहा है।