विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

150 से अधिक कंपनियों ने करवाया पंजीकरण, 300 से अधिक IIT छात्र करेंगे इंटर्नशिप

By Prateek KumarEdited By:
Published: Tue, 29 Sep 2020 08:04 PM (IST)

IIT Delhi के 300 से अधिक छात्रों को इंटर्नशिप ऑफर मिला है। इनमें से 230 छात्रों को विदेशों में प्रशिक्षण ...और पढ़ें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की प्रतिकात्‍मक तस्‍वीर। फाइल फोटो।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की प्रतिकात्‍मक तस्‍वीर। फाइल फोटो।

नई दिल्ली, संजीव कुमार मिश्रा। कोरोना काल में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 300 से अधिक छात्रों को इंटर्नशिप ऑफर मिला है। इनमें से 230 छात्रों को विदेशों में प्रशिक्षण का भी ऑफर मिला है। ये छात्र हांगकांग, दक्षिण कोरिया, अमेरिका समेत अन्य देशों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। आइआइटी ने इसे गत अकादमिक सत्र की तुलना में बेहतर कहा है।

6 सितंबर से इंटर्नशिप ऑफर सत्र शुरू हुआ था

आइआइटी पदाधिकारियों ने बताया कि 6 सितंबर से इंटर्नशिप ऑफर सत्र शुरू हुआ था। यह बीटेक प्रोग्राम के द्वितीय व तृतीय वर्ष व चतुर्थ वर्ष के छात्रों के लिए था। जिसमें बड़ी संख्या में देशी-विदेशी कंपनियों ने रूचि दिखाई। 300 सेअधिक छात्रों को इंटर्नशिप ऑफर हुआ।

150 से अधिक कंपनियों ने पंजीकरण करवाया

आइआइटी दिल्ली की ऑफिस ऑफ करियर सर्विस (ओसीएस) प्रमुख अनिश्या ओ मदन ने कहा कि दो सत्र में इंटर्नशिप सत्र का आयोजन होता है। ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के तहत स्नातक छात्रों को काफी अच्छी कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिला है। हमें उम्मीद है कि आगे भी कंपनियां छात्रों को ऑफर देंगी। इंटर्नशिप का महत्वपूर्ण अंतिम सत्र जनवरी 2021 में शुरू होगा। आइआइटी ने बताया कि अभी तक इसके लिए 150 से अधिक कंपनियों ने पंजीकरण करवाया है।  गत वर्ष दोनों सत्रों को मिलाकर 334 छात्रों को ऑफर मिला था। जिसमें यूनिक ऑफर की संख्या 171 थी।

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण फैली महामारी के कारण भारत ही नहीं पूरे विश्‍व में शिक्षण संस्‍थान को बंद कर दिया गया था। हालांकि अब अनलॉक के तहत इसे खोला जा रहा है। इधर, सभी बच्‍चों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए ऑनलाइन क्‍लासेज चल रही हैं।  इस बार आइआइटी दिल्‍ली में अच्‍छी-अच्‍छी कंपनियों के इंटर्नशिप ऑफर से बच्‍चे काफी खुश हैं।

दिल्‍ली-एनसीआर की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

 

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढ़ा की कार का शीशा तोड़ बदमाश ले उड़े लैपटॉप

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।