Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढ़ा की कार का शीशा तोड़ बदमाश ले उड़े लैपटॉप

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Tue, 29 Sep 2020 07:38 PM (IST)

    दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। दिल्ली में लगातार गिरती कानून व्यवस्था की स्थिति पर उन्होंने चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि बदमाश जब जनप्रतिनिधियों को निशाना बना सकते हैं तो आम नागरिक की क्या स्थिति होगी।

    राघव चड्ढ़ा की कार का शीशा तोड़ बदमाश ले उड़े लैपटॉप। फाइल फोटो।

    नई दिल्ली, गौतम कुमार मिश्रा। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष तथा राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राघव चड्ढा की कार का शीशा तोड़ बदमाश अंदर रखा लैपटॉप व अन्य कागजात उड़ा ले गए। नारायणा विहार इलाके में हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आशंका है कि वारदात को ठक- ठक गिरोह या गुलेल गिरोह के बदमाशों ने अंजाम दिया है। पुलिस घटनास्थल व आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक फुटेज में दो बदमाश नजर आए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा। उधर, राघव चड्ढा ने इस घटना पर चिंता प्रकट करते हुए पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने दिल्ली में कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति पर चिंता प्रकट की है।

    28 सितंबर को दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय से राघव चड्ढा की कार लेकर शिवम अग्रवाल नारायणा विहार स्थित अपने आवास के लिए निकले। रात में 9.50 बजे जब उनकी कार नारायणा विहार पहुंची तभी बदमाशों ने घात लगाकर उनकी कार का शीशा तोड़ा और लैपटॉप ले लड़े। लैपटॉप में महत्वपूर्ण सूचनाएं थीं। इसमें कार्यालय के कई कागजात सुरक्षित थे। घटना के बाद इस मामले की जानकारी तत्काल नारायणा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और छानबीन में जुट गई।

    बता दें कि ठक- ठक गिरोह व गुलेल गिरोह के बदमाश वारदात को एक ही तरह से अंजाम देते हैं। दोनों गिरोह के बदमाश कई बार चालक को रोकने के लिए उनका ध्यान भटकाने के लिए टायर पंक्चर होने या कार से धुआं निकलने की बात इशारों में कहते हैं। जैसे ही चालक कार को रोककर बाहर निकलता है, घात लगाकर पहले से आसपास मौजूद बदमाश कार के अंदर से कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं। कई बार बदमाश गुलेल से कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं। 

    पत्र में पूर्व में हुई घटनाओं का किया जिक्र

    इस घटना के बावत दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। दिल्ली में लगातार गिरती कानून व्यवस्था की स्थिति पर उन्होंने चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि बदमाश जब जनप्रतिनिधियों को निशाना बना सकते हैं तो इससे आम नागरिक की क्या स्थिति होगी, यह समझी जा सकती है। उन्होंने कहा कि उन्हें इससे पूर्व भी निशाना बनाया गया है। प्रत्येक बार संबंधित थाना क्षेत्र में इस बावत शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। इसी वर्ष आठ मार्च को डी ब्लॉक नारायणा स्थित उनके चुनाव कार्यालय के बाहर कई बदमाशों ने हंगामा किया था।

    बदमाशों के हाथ में चाकू थे। बदमाश मुझे ही ढूंढ रहे थे। इस घटना से पहले भी 14 फरवरी को बदमाशों ने उनकी कार का शीशा तोड़ा था और कार में रखा बैग उड़ा ले गए थे। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उसी दौरान जब वे कहीं जा रहे थे तो उनका मोटरसाइकिल सवार कुछ युवकों ने पीछा किया। इतना ही नहीं ट्विटर पर भी कई बार उनके नाम से फर्जी ट्वीट कर बदनाम किए जाने की कोशिश की गई है।

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो