IGDTUW ने की नए काेर्सेज की शुरुआत, गणित और कंप्यूटिंग के कोर्स का भी होगा विकल्प
इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्वविद्यालय (IGDTUW) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से भौतिकी रसायन विज्ञान गणित और कंप्यूटिंग में नए पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। यह कदम स्टेम (विज्ञान प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और गणित) में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया गया है। नए पाठ्यक्रमों में बीएससी और एमएससी स्तर के कोर्स शामिल हैं जिनमें 45 से 60 सीटें हैं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्वविद्यालय (IGDTUW) ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन के क्षेत्र में महिलाओं की शिक्षा और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 से नया कोर्स शुरू करने की घोषणा की है।
यह कदम विश्वविद्यालय के स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) के सभी प्रमुख क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के मिशन के अनुरूप है।
इन दो कोर्स के लिए होंगी 45-45 सीटें
नए पाठ्यक्रम 2025-26 के नवीन सत्र से शुरू हो जाएंगे। इनमें बीएससी और एमएससी भौतिकी व बीएससी और एमएससी रसायन विज्ञान शामिल हैं। दोनों कोर्स में 45-45 सीटें रखी गई हैं।
साथ ही गणित और कंप्यूटिंग में 60 सीटों के साथ स्नातक की शुरुआत की है। अगले शैक्षणिक वर्ष से बीएससी और एमएससी गणित के कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।
कुलपति प्रो. रंजना झा ने कहा, इन विज्ञान कोर्सों का शुरू होना विश्ववद्यालय के विकास में एक नया अध्याय है। हम हमेशा से महिलाओं को स्टेम में सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं, और अब हम इंजीनियरिंग से परे इस मिशन को विस्तार दे रहे हैं।
ये कोर्स मजबूत वैज्ञानिक आधार प्रदान करेंगे और अनुसंधान, डेटा विज्ञान, शिक्षण और नवाचार में करियर के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।