Move to Jagran APP

रोमांटिक एलबम से क्राइम थ्रिलर तक पहुंचे डीसी साहब, जानिये- IAS दुर्गा शक्ति पाल से इनका रिश्ता

अभिषेक सिंह अभिनीत व बॉलीवुड गायक बी प्राक द्वारा गाया गाना दिल तोड़ के.. चार्ट बस्टर पर धूम मचा रहा है।

By Edited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 11:29 PM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2020 04:44 PM (IST)
रोमांटिक एलबम से क्राइम थ्रिलर तक पहुंचे डीसी साहब, जानिये- IAS दुर्गा शक्ति पाल से इनका रिश्ता

नई दिल्ली [नेमिष हेमंत]। दक्षिण की फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत बस में टिकट बेचते थे, जबकि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की चाहत रेडियो उद्घोषक बनने की थी। ऐसे न जाने कितने ही अभिनेता हैं, जो पहले करते कुछ और थे, लेकिन उनकी किस्मत कुछ और ही करना चाहती थी। शायद उनके भाग्य में सितारे की तरह चमकना लिखा था, इसलिए उन्हें बॉलीवुड का रास्ता दिखा दिया। अब बारी आइएएस अभिषेक सिंह की है। उनका अभिनीत व बॉलीवुड गायक बी प्राक द्वारा गाया गाना दिल तोड़ के.. चार्ट बस्टर पर धूम मचा रहा है। इसे यू ट्यूब पर ही 7 करोड़ 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। अभिषेक सिंह हाल तक दिल्ली में उपायुक्त (मुख्यालय) थे। फिलहाल उन्होंने अवकाश लिया हुआ है।

loksabha election banner

वह नेटफ्लिक्स पर जल्द आने वाले वेब सीरिज दिल्ली क्राइम सीजन-2 में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस सीरिज का पहला भाग निर्भया कांड पर आधारित था। दूसरा सीजन भी इसी पर केंद्रित माना जा रहा है। जिसमें वह रियल लाइफ आइएएस की भूमिका रीयल लाइफ में भी जी रहे हैं। खुद को एक्सीडेंटल एक्टर मानते हैं अभिषेक अभिषेक ¨सह खुद को 'एक्सीडेंटल एक्टर' मानते हैं। वह कहते हैं कि कभी इसके बारे में सोचा भी नहीं था। जौनपुर स्थित घर पर भी शैक्षणिक माहौल रहा है।

पिता कृपाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश में आइपीएस थे। अब वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। यह शुरू से तय था कि उन्हें यूपीएससी की परीक्षा उर्तीण कर अधिकारी बनना है। यूं शुरू हुआ बॉलीवुड का सफर वह बताते हैं कि दिल्ली में उनके दोस्त फिल्म निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने मुंबई के अपने नए कार्यालय में उन्हें मिलने के लिए बुलाया था। वहीं पर दिल्ली क्राइम सीजन-2 की पूरी टीम बैठी थी।

बातों-बातों में टीम आइएएस के कामकाज पर चर्चा करती है। तभी वहां उनकी बातों को गंभीरता से सुन रहे सीरिज के निर्देशक ने कहा कि उनका उठने-बैठने और बोलने का तरीका उनके सीरिज के एक किरदार पर फिट बैठता है। तब क्या, वहीं पर एक छोटा शॉट लिया गया। हालांकि, इसके पहले उन्होंने कभी कैमरे का सामना नहीं किया था। जब सीरिज की शुटिंग शुरू हुई तभी टी-सीरिज से फोन आया कि उन्हें म्यूजिक एल्बम के लिए ऐसे चेहरे की तलाश हैं, जो बॉलीवुड से बाहर का हो और बुलेट चलाता हो। अब वह लोकप्रिय एल्बम सबके सामने है। इस गीत को लोकप्रिय गीतकार मनोज मुंतसिर ने लिखा है।

अभिषेक सिंह बताते हैं कि वह नौकरी के साथ-साथ अभिनय भी करेंगे। दिल्ली में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए हैं कई अभियान 2011 बैच के आइएएस अभिषेक उन चर्चित अधिकारियों में से हैं, जिन्होंने राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ कई अभियान चलाए।

दिल्ली की लोकप्रिय ऑड-इवेन यातायात योजना भी उनकी देखरेख में संचालित हुई थी। वह बच्चों को समाज के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। इसी को लेकर उन्होंने आइआइएम और आइआइटी के छात्रों को साथ लेकर सिग्मा नामक संस्था बनाई है, जो पर्यावरण, जल, रोजगार जैसे मुद्दों पर काम कर रही है।

यहीं नहीं महामारी के समय में बेरोजगार हुए लोगों को फिर से रोजगार से जोड़ने के लिए इस संस्था ने एक जॉब पोर्टल व हेल्पलाइन सेवा भी प्रारंभ की है। आइएएस दुर्गा शक्ति नागपाल से हुई शादी यूपीएससी की तैयारी के दौरान ही उनका दुर्गा शक्ति नागपाल से प्रेम हुआ और शादी हुई। वह भी चर्चित आइएएस हैं। फिलहाल वह वाणिज्य मंत्रालय में तैनात हैं। दोनों की एक छोटी बिटिया भी है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.