Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं IAS धर्मेंद्र? जिन्हें बनाया गया दिल्ली का नया मुख्य सचिव, नरेश कुमार की लेंगे जगह

    Updated: Sat, 31 Aug 2024 01:19 PM (IST)

    1989 बैच के एजीएमयूटी कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र को शनिवार को दिल्ली सरकार का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर तैनात धर्मेंद्र एक सितंबर या अपने कार्यभार ग्रहण करने की तिथि जो भी बाद में हो से नया कार्यभार संभालेंगे।

    Hero Image
    IAS धर्मेंद्र कुमार को दिल्ली का नया मुख्य सचिव बनाया गया। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Chief Secretary: दिल्ली में नए मुख्य सचिव को लेकर असमंजस अब खत्म हो चुका है। 1989 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र को नया मुख्य सचिव (सीएस) बनाया गया है। वह वर्तमान मुख्य सचिव नरेश कुमार की जगह लेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नरेश कुमार का कार्यकाल हुआ पूरा

    वरिष्ठ आईएएस धर्मेंद्र को शनिवार को दिल्ली सरकार का नया मुख्य सचिव बनाया गया। निवर्तमान मुख्य सचिव नरेश कुमार ने शनिवार को अपना कार्यकाल पूरा कर लिया। उन्हें केंद्र सरकार द्वारा पहले दो बार विस्तार दिया गया था।

    IAS धर्मेंद्र ने सिविल इंजीनियरिंग में किया बीटेक

    इससे पहले धर्मेंद्र को 2022 में अरुणाचल प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। उन्होंने इससे पहले कई बड़ी जिम्मेदारियां निभाई हैं। धर्मेंद्र इससे पहले नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन रहे हैं।

    कई महत्वपूर्ण पदों पर किया काम

    वह दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों के लिए काम कर चुके हैं। दिल्ली सरकार में उन्होंने राजस्व और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में काम किया है।

    दिल्ली सरकार में धर्मेंद्र ने मंडलायुक्त और सचिव का पदभार संभाला था। इसके अलावा केंद्र सरकार में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया है। वरिष्ठ नौकरशाह धर्मेंद्र की दिल्ली के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्ति दिली विधानसभा चुनाव से पांच माह पहले हुई है।

    यही वजह है कि उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। नरेश कुमार को तीसरी बार नहीं मिला सेवा विस्तार बता दें, दो बार से सेवा विस्तार हासिल करने वाले दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को तीसरी बार सेवा विस्तार लाभ नहीं मिला। 31 अगस्त को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया।

    गृह विभाग के प्रमुख सचिव पद पर किया था काम

    1989 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस धर्मेंद्र ने पहले दिल्ली सरकार में गृह विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर कार्य किया था। वह अप्रैल 2022 से अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं। 

    जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के पैनल में शामिल थे, जिन्हें पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने इस महीने की शुरुआत में अपनी सेवानिवृत्ति से पहले दिल्ली के मुख्य सचिव के पद के लिए प्रस्तावित किया था।

    नरेश कुमार को दो बार मिला सेवा विस्तार

    वर्तमान मुख्य सचिव नरेश कुमार को केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में दो बार सेवा विस्तार दिया गया था, अब उनका कार्यकाल आज 31 अगस्त को पूरा हो गया है। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि वर्तमान मुख्य सचिव नरेश कुमार को तीसरी बार सेवा विस्तार दिया जा सकता है, लेकिन नरेश कुमार को तीसरा एक्सटेंशन नहीं मिला है।

    मुख्य सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान नरेश कुमार लगातार दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के साथ टकराव में रहे।