विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैं इस्तीफा नहीं दूंगी...', AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने राज्यसभा सीट छोड़ने से किया इनकार

Published: Thu, 23 May 2024 05:56 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वतंत्र और निष्पक्ष पुलिस जांच वाले बयान पर AAP राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने ...और पढ़ें

AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने राज्यसभा सीट छोड़ने से किया इनकार।
AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने राज्यसभा सीट छोड़ने से किया इनकार।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को कहा कि अगर किसी को उनकी राज्यसभा सीट चाहिए होती तो भी वह स्वेच्छा से सीट दे देतीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब चाहे दुनिया की कोई भी शक्ति लग जाए, लेकिन मैं इस्तीफा नहीं दूंगी। मुझ पर इस्तीफा देने का दबाव डाला जा रहा है, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'स्वतंत्र और निष्पक्ष पुलिस जांच' वाले बयान पर AAP राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, "उन्होंने अदालत के बाहर ट्रायल कर दिया और मुझे दोषी मान लिया। पूरी पार्टी मुझे दोषी करार करने में लगी है। वे कैसे कह सकते हैं कि स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो? हर दिन कुछ छेड़छाड़ किए गए वीडियो, कुछ छेड़छाड़ किए गए सीसीटीवी फुटेज डालते हैं। कभी कहते हैं कि मैं भाजपा की एजेंट हूं, कभी चरित्र हनन करते हैं, कभी धमकाते हैं। ऐसे में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कैसे होगी?

'भाजपा का एजेंट करार देने की दी धमकी'

मारपीट मामले में शिकायत दर्ज करने में देरी पर स्वाति मालीवाल ने कहा, "मुझे बोला गया था कि अगर तुमने शिकायत दर्ज़ की। पार्टी मुझे भाजपा का एजेंट करार देगी। घटना के बाद जब मैं पुलिस स्टेशन पहुंची, तो मैं SHO के सामने बहुत रो रही था। उस समय जब मैंने अपने फोन पर मीडिया के कई कॉल देखे, मैं इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहती थी। इसके बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मेरे घर आए और मुझे कहा गया कि पार्टी इस मामले में कार्रवाई करेगी। 

संजय सिंह मेरे आवास पर आए और बात की: स्वाति

उन्होंने कहा कि संजय सिंह मेरे आवास पर आए थे। उन्होंने बिभव से भी बात की। उसके बाद अगले दिन उन्होंने स्वीकार किया कि स्वाति के साथ मारपीट हुई और अरविंद जी संज्ञान ले रहे हैं। अगले ही दिन हम सभी ने बिभव कुमार को इन लोगों के साथ लखनऊ में दिखा। मुझे बोला गया था कि अगर तुमने शिकायत दर्ज की। पार्टी मुझे भाजपा का एजेंट करार देगी।

ये भी पढ़ें- 'राज्यसभा सीट! वो प्यार से मांगते तो...', CM आवास पर हुई बदसलूकी पर बोलीं स्वाति मालीवाल