Surya Grahan 2023: 100 साल बाद आज हाइब्रिड सूर्य ग्रहण, इस राशि के लोगों को होगी स्वास्थ्य की परेशानी
Surya Grahan 2023 इस प्रकार का ग्रहण वर्ष 1923 के आसपास था और अलग 2031 और 2164 में देखने को मिलेगा। 20 अप्रैल सुबह सात बजकर पांच मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा।
नई दिल्ली [वैभव तिवारी]। सौ वर्ष बाद हाइब्रिड सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा। इसमें ग्रहण के तीनों रूप देखने को मिलेंगे। जिसमें आंशिक, पूर्ण व वलयाकार ग्रहण लगेगा। इससे पहले इस प्रकार का ग्रहण वर्ष 1923 के आसपास था और अलग 2031 और 2164 में देखने को मिलेगा।
20 अप्रैल सुबह सात बजकर पांच मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा। देश में सूर्य ग्रहण का प्रभाव आंशिक रूप से रहेगा। वर्ष 2023 का यह पहला सूर्य ग्रहण है। दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर शनिवार को लगेगा। पंडित डा. प्रकाश जोशी बताते हैं कि ग्रहण मेष राशि के अश्वनी नक्षत्र में लगेगा।
इन लोगों को होगी स्वास्थ्य की परेशानी
मेष राशि के लोगों के लिए स्वास्थ्य की परेशानी रहेगी। वृषभ, सिंह, तुला व कुंभ राशि के लिए ग्रहण लाभकारी है। इसमें बेहतर आर्थिक स्थिति और पदोन्नति के योग हैं। मिथुन, कन्या, धनु और मीन के लिए सामान्य असर रहेगा। कर्क व मकर राशि के लिए यात्रा व स्थान परिवर्तन का शुभ योग है। उन्होंने कहा कि सूर्य ग्रहण की स्थिति तब बनती है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा की स्थिति होती है।
ऐसी स्थिति में सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता। ग्रहण का नाम निंगालू रखा गया है। ज्योतिष शास्त्र में सूतक काल को अशुभ माना गया है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं होता। सूर्य ग्रहण का सूतक काल सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। हालांकि सूतक काल तभी मान्य होता है, जब ग्रहण दिखाई देता है।
ग्रहण के समय खाने में डाल दें तुलसी दल
आज यानी गुरुवार (20 अप्रैल) को लगने वाला ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए यहां सूतक काल के समय मंदिरों के कपाट बंद नहीं होंगे, साथ ही धार्मिक कार्य भी जारी रहेंगे। सूर्य ग्रहण के दिन ही वैशाख माह की अमावस्या भी मनाई जाएगी।
ग्रहण के समय में खाने में तुलसी दल डाल दें। साथ ही शुभ कार्य से लोगों को एहतियात बरतना चाहिए। ग्रहण का रिंग आफ फायर दक्षिण पूर्व एशिया, आस्ट्रेलिया, भारतीय व प्रशांत महासागर के क्षेत्र में दिखाई देगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।