Delhi Election 2025: '40 लाख परिवारों को कहां से देंगे 25-25 हजार रुपये', BJP का केजरीवाल से सवाल
दिल्ली के बजट को लेकर बीजेपी ने सवाल उठाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को बताना चाहिए कि 78 हजार करोड़ रुपये के बजट से दिल्ली के 40 लाख परिवारों को 25-25 हजार रुपये कैसे देंगे? इसके साथ ही भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि केंद्र सरकार के बजट में 12 लाख तक की आयकर छूट से दिल्ली के एक करोड़ लोगों को फायदा होगा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रत्येक परिवार को 25 हजार रुपये की छूट देने के झूठे दावे कर रहे हैं। दिल्ली का बजट 78 हजार करोड़ रुपये का है। उन्हें बताना चाहिए इस बजट में दिल्ली के 40 लाख परिवारों को 25 -25 हजार रुपये कैसे दे सकते हैं?
उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी सरकार के बजट में 12 लाख रुपये तक आयकर छूट देने से दिल्ली के एक करोड़ लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा, बजट में किसानों से लेकर मध्य वर्ग तक सरकार तक का ध्यान रखा गया है। पहली बार सरकार ने मध्यम वर्ग को अनुमान से अधिक सरकार ने देने का काम किया है। 12 लाख तक आयकर छूट का सर्वाधिक लाभ दिल्ली को होने वाला है। यहां लगभग एक करोड़ मध्यम वर्ग है।"
12 लाख आयकर छूट से एक करोड़ दिल्लीवालों को लाभ होगा- भाजपा
दिल्ली में आयकर भरने वालों में से 85 प्रतिशत (33 लाख से अधिक आयकर दाता) की आमदनी 12 लाख से कम है। इन्हें अब आयकर नहीं देना होगा। आयक के स्लैब में बदलाव से 12 लाख से अधिक कमाने वालों को लाभ मिलेगा। टीडीएस की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख करने, किराये से छह लाख तक के आय पर अपने आप टीडीएस नहीं कटने से दिल्ली भी दिल्लीवासियों विशेषकर बुजुर्गों को लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
पहली बार बजट में शहरी विकास व ऊर्जा पर विशेष ध्यान दिया गया है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए इन दोनों क्षेत्रों का महत्व है। दिल्ली को इसका सर्वाधिक लाभ होने वाला है। मोदी सरकार ने पहले गरीब व निम्न वर्ग के जीवन स्तर सुधारने के लिए काम किया।
कितना है दिल्ली का बजट?
औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया और आर्थिक स्थिति मजबूत होने पर देश के विकास में सर्वाधिक योगदान देने वाले मध्यम वर्ग को यह लाभ दिया गया है। रेलवे, सड़कों, विमाणन सेवा में विकास से सभी वर्गों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश, असम, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में महिलाओं को आर्थिक मदद दी जा रही है। केजरीवाल 25 हजार रुपये का लाभ देने की बात कर रहे हैं। दिल्ली का बजट 78 हजार करोड़ है। परिवार 40 लाख परिवार हैं। स्वघोषित पढ़े लिखे केजरीवाल हरियाणा पर यमुना में जहर मिलाने का झूठा आरोप लगाते हैं। अब 25 हजार रुपये प्रत्येक परिवार को देने का झूठे दावे कर रहे हैं।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।