Avadh Ojha Net Worth: अवध ओझा कितने करोड़ के मालिक? हो गया खुलासा
अवध ओझा जो एक प्रसिद्ध कोचिंग टीचर और अब एक राजनेता हैं ने पटपड़गंज विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। उनके चुनावी हलफनामे से पता चला है कि वह करोड़ों के मालिक हैं। उनके पास कुल चल संपत्ति 4 करोड़ 85 लाख 89 हजार और कुछ रुपये हैं जबकि उनकी पत्नी के पास करीब 60 लाख रुपये हैं। उनके बच्चों के पास 5 लाख की चल संपत्ति है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Avadh Ojha property: मशहूर कोचिंग टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा अब एक राजनेता भी हैं। आम आदमी पार्टी ने उन्हें पटपड़गंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
ओझा ने पटपड़गंज सीट से शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर दिया। चुनावी हलफनामे उनके वास्तविक संपत्ति का पता चला है। हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक अवध ओझा करोड़ पति हैं।
ओझा के पास कुल चल संपत्ति 4 करोड़ 85 लाख 89 हजार और कुछ रुपये हैं। वहीं पर उनकी पत्नी के पास करीब 60 लाख रुपये है। अवध ओझा के बच्चों के पास 5 लाख की चल संपत्ति है।
अवध ओझा के पास 9-67 लाख रुपये की कीमत का सोना है तो वहीं पर उनकी पत्नी के पास 20 लाख रुपये का सोना है। अवध ओझा के पास 17 लाख कीमत वाली एक महिंद्रा स्कॉपियो कार है। वहीं पत्नी के पास टाटा कंपनी की एक कार है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।