विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi NCR Weather: यूपी-दिल्ली समेत उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने का क्या है पाकिस्तान कनेक्शन, पढ़िए एक्सपर्ट व्यू

By Jp YadavEdited By:
Published: Mon, 21 Mar 2022 01:02 PM (IST)Updated: Mon, 21 Mar 2022 02:29 PM (IST)

Delhi Weather Updates न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी के बाद दिल्ली-एनसीआर के लोगों की मुसीबत बढ़ गई ...और पढ़ें

Delhi Weather Updates:क्या पाकिस्तान से आ रही गर्म हवा बढ़ा रही करोड़ों लोगों की मुसीबत? पढ़िये- एक्सपर्ट व्यू
Delhi Weather Updates:क्या पाकिस्तान से आ रही गर्म हवा बढ़ा रही करोड़ों लोगों की मुसीबत? पढ़िये- एक्सपर्ट व्यू

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। मार्च महीना बीतने में अभी 10 दिन शेष हैं, लेकिन दिल्ली-एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत चिलचिलाती गर्मी की चपेट में आ चुका है। दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप का आलम यह है कि कुछ ही देर में पसीना आने लगता है। इस गर्मी की दो बड़ी वजहें हैं। पहली राजस्थान में विपरीत चक्रवाती हवाएं और दूसरी वजह है मध्य पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाएं। इन दोनों कारणों से दिल्ली-एनसीआर में गर्मी में इजाफा हुआ है। राजस्थान के कुछ इलाकों में लू भी चलने लगी है। 

उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में गर्मी का प्रभाव और बढ़ेगा। मार्च खत्म होते-होते दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो  मार्च के महीने में ही गर्मी 77 सालों का रिकार्ड तोड़ सकती है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का नया आल टाइम रिकार्ड भी बन सकता है। मार्च महीने में अब तक का आल टाइम रिकार्ड 31 मार्च 1945 के नाम है, वहीं अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

मार्च में हो रहा मई जैसा एहसास

गर्मी का आलम यह है कि दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में ही मई जैसा अहसास होने लगा है। दिल्ली में पिछले कई दिन से अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। पिछले दिनों अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, दिल्ली में शनिवार को ही न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सूखी हवा और साफ आसमान भी बना परेशानी

वहीं, स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत का कहना है कि अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है, यह इसी तरह आगे भी परेशान करेगी। इन दिनों किसी तरह का पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं हो रहा है, यही वजह है कि थार मरुस्थल और मध्य पाकिस्तान से गर्म हवाएं आने लगीं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि सूखी हवा और आसमान साफ होने की वजह से भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में रिकार्ड बढ़ोतरी हो रही है। 

अप्रैल, मई और जून में पड़ेगी भीषण गर्मी

उधर, निजी एजेंसियों के अनुसार, मार्च के आखिरी सप्ताह में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। ऐसा हुआ तो 72 साल का रिकार्ड टूट जाएगा, जब मार्च महीने में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पहुंचेगा। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई हिस्सों में लू चलने की भविष्यवाणी की है। गर्म हवाओं का रुख जल्द ही दिल्ली-एनसीआर की ओर होगा। मंगलवार को दिन में 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। बारिश के आसार अभी न के बराबर हैं। मौसम विभाग ने इस पूरे महीने आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की है। यह महीना शुष्क भी रहेगा। गर्मी लगातार बढ़ेगी।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक गर्मी झेलनी पड़ेगी। राजस्थान में विपरीत चक्रवाती हवाओं का जो दौर मार्च के आखिर में बनता है, इस बार पहले बन गया। पश्चिमी विक्षोभ कोई सक्रिय नहीं रहा। इसी वजह से थार मरुस्थल और मध्य पाकिस्तान से गर्म हवाएं आने लगीं। शुष्क हवा और आसमान साफ होने से भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। हालांकि मंगलवार को तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। इससे अधिकतम तापमान एक दो डिग्री गिर कर 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

मार्च में अंत में टूटेगा 77 साल का रिकार्ड

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि बारिश, ठंड के बाद अब गर्मी भी कई सालों का रिकार्ड तोड़ देगी। इसी कड़ी में मार्च के महीने में ही गर्मी 77 सालों का रिकार्ड टूट सकता है। ऐसा हुआ तो दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का नया आल टाइम रिकार्ड भी बन सकता है। बता दें कि मार्च महीने में अब तक का आल टाइम रिकार्ड 31 मार्च 1945 के नाम है, वहीं अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

जानिये, अरविंद केजरीवाल के इस चाणक्य के बारे में, जिन्होंने साबित किया 'छत्तीस गढ़िया सबसे बढ़िया'