Delhi: ठंड में गर्म पानी से नहाएंगे 16 केंद्रीय जेलों के कैदी, बुजुर्गों को मिलेंगे गद्दे; LG ने दिए आदेश
राजधानी दिल्ली की तिहाड़ रोहिणी और मंडोली की सभी 16 केंद्रीय कारागारों में कैदियों को गर्म पानी की व्यवस्था कराई जाएगी। कड़ाके की ठंड के चलते उपराज्यपाल ने ऐसा फैसला लिया है। एलजी कार्यालय ने बताया कि कैदियों को नहाने और साफ-सफाई की जरूरतों के लिए ये फैसला लिया गया।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राजधानी दिल्ली की तिहाड़, रोहिणी और मंडोली की सभी 16 केंद्रीय कारागारों में कैदियों को गर्म पानी की व्यवस्था कराई जाएगी। कड़ाके की ठंड के चलते उपराज्यपाल ने ऐसा फैसला लिया है। एलजी कार्यालय ने बताया कि कैदियों को नहाने और साफ-सफाई की जरूरतों के लिए ये फैसला लिया गया है।
साथ ही कहा गया है कि 65 साल से अधिक उम्र के कैदियों को लकड़ी की चारपाई और दरी के अलावा एक गद्दा भी मिलेगा। हाल ही उपराज्यपाल ने जेल में बंद कैदियों को दी जाने वाली बुनियादी मानवीय सुविधाओं पर समीक्षा बैठक की थी। इसके बाद कैदियों के लिए यह फैसला लिया गया है।
प्रभावशाली कैदियों को मिलता था पानी
उन्हें समीक्षा में पता चला कि जेल में कई कैदी विचाराधीन हैं, जिन्हें इस कड़ाके की ठंड में गर्म पानी की बुनियादी सुविधा नहीं मिल रही है। जबकि प्रभावशाली कैदियों को जेल में 5000 रुपये प्रति बाल्टी की दर से गर्म पानी मिलता है। इसके बाद उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने जेल के संबंधित अधिकारियों को कैदियों के लिए तुरंत गर्म पानी उपलब्ध कराने के लिए कहा।
ये भी पढ़ें- Delhi Kanjhawala Case: कंझावला केस में पुलिस पर भी लगे गंभीर आरोप, अंजलि की बेसहारा मां ने की CBI जांच की मांग
गद्दे उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
साथ ही कई कैदी जेलों में 65 साल से ज्यादा के हैं, जिन्हें कड़ाके की ठंड में गद्दा नहीं मिलने की शिकायत मिली। बुजुर्ग होने के कारण उन्हें बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। एलजी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के कैदियों को गद्दे उपलब्ध कराए जाएं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।