Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जल्द ही दिल्ली में बदलेगा मौसम का चक्र, गर्मी से मिलेगी राहत, जानें- कब होगी की बारिश

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Wed, 06 Jun 2018 07:24 AM (IST)

    मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के बाद मौसमी चक्र दोबारा शुरू होगा। इसके बाद ही तापमान में कमी आ सकती है।

    जल्द ही दिल्ली में बदलेगा मौसम का चक्र, गर्मी से मिलेगी राहत, जानें- कब होगी की बारिश

    नई दिल्ली [जेएनएन]। राजधानी में तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। इस बार तापमान के साथ उमस ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इतना ही नहीं, न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में सुबह से ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तापमान का स्तर 

    सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़कर 41.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 30.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। पालम में तापमान 43.2, आया नगर में 42.2, जफरपुर में 41.8 डिग्री रहा। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान नजफगढ़ में 31.7 और जाफरपुर में 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। उमस का स्तर भी सोमवार को 39 से 62 फीसद तक दर्ज किया गया।

    हल्की बूंदाबादी की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी तापमान 41 और 31 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी। लेकिन, उमस फिलहाल अधिक ही रहेगी। जिसकी वजह से गर्मी लोगों को परेशान करेगी।बुधवार को शाम के समय हल्की आंधी आने से तापमान में कुछ कमी जरूर आएगी। बृहस्पतिवार को भी आंधी आएगी। वहीं आठ जून को हल्की बूंदाबादी की संभावना बनी हुई है।

    दोबारा शुरू होगा मौसमी चक्र 

    मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के बाद मौसमी चक्र दोबारा शुरू होगा। इसके बाद ही तापमान में कमी आ सकती है। वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार प्री-मानसून एक्विटी इस बार दिल्ली में काफी प्रभावी रहेगी और यह 15 जून से शुरू हो जाएगी। 22 जून तक मानसून दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे सकता है। 

    यह भी पढ़ें: इस बार समय से पहले पहुंचेगा मानसून, जानिये- किस तारीख से शुुरू होगी दिल्ली में बारिश