Move to Jagran APP

दिल्ली: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 महिलाएं गिरफ्तार

पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसाकर लोगों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दो सोने की चेन, दो अंगूठी और कई अन्य सामान बरामद हुए हैं।

By Amit MishraEdited By: Published: Sun, 29 Jan 2017 02:44 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2017 07:52 PM (IST)
दिल्ली: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 महिलाएं गिरफ्तार
दिल्ली: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 महिलाएं गिरफ्तार

नई दिल्ली [जेएनएन]। मंडावली पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसाकर लोगों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह में शामिल एक पुरुष फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपियों की पहचान शबनम उर्फ पूजा उर्फ पिंकी (21), अंजलि (34) और गुड़िया (40) के रूप में हुई है। गुड़िया गिरोह की सरगना बताई जा रही है। आरोपियों के पास से पुलिस को दो सोने की चेन, दो अंगूठी और कई अन्य सामान बरामद हुए हैं।

loksabha election banner

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मंडावली थाने में पांडव नगर निवासी एक शख्स ने शिकायत दे बताया था कि गत नवंबर में एक महिला उसके संपर्क में आई थी। उसने उन्हें दो अन्य महिलाओं से मिलवाया। एक दिन जब शिकायतकर्ता घर पर अकेला था तो ये महिलाएं उसके घर पहुंची। उसे कोल्ड ड्रिंग दिया। इसे पीते ही वह बेहोश हो गया।

यह भी पढ़ें: मोबाइल चोरी का इलजाम लगाकर युवक को दूसरी मंजिल से फेका

पीड़ित को होश आया तो तीनों महिलाएं गायब थीं। इसके साथ घर से करीब 25 तोला सोने के आभूषण भी नदारद थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसीपी अंकित सिंह की देखरेख में थाना प्रभारी सुभाष चंद्र और अन्य की टीम गठित की गई। मुखबिरों की मदद से पुलिस ने तीनों महिलाओं को अलग-अलग स्थानों से दबोच लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि उनका एक पुरुष मित्र ऐसे लोगों के बारे में जानकारी देता था। इसके बाद महिलाएं उसे अपने जाल में फंसाकर लूट लेती थीं।

यह भी पढ़ें: बच्ची को पिला दिया ज्वलनशील पदार्थ, अस्पताल में चल रहा इलाज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.