विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वकील को हनीट्रैप में फंसाया, फिर युवती ने पार्क में ले जाकर किया ऐसा कांड; दंग रह गए अफसर

Published: Fri, 13 Jun 2025 08:34 AM (IST)

दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर में एक अधिवक्ता को हनीट्रैप में फंसाकर तीन आरोपियों ने पार्क में पीटा और 50 ...और पढ़ें

अधिवक्ता को हनी ट्रैप फंसाकर पीटा और 50 हजार लूटे।
अधिवक्ता को हनी ट्रैप फंसाकर पीटा और 50 हजार लूटे।

HighLights

  1. लाजपत नगर में वकील से लूटपाट
  2. हनीट्रैप में फंसाकर पार्क में बुलाया
  3. 50 हजार रुपये लूटकर फरार हुए

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में लाजपत नगर में तीन आरोपितों ने एक अधिवक्ता को हनी ट्रैप फंसाकर एक पार्क में बुलाकर उनकी जमकर पिटाई की। फिर आरोपितों ने पीड़ित से 50 हजार रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गए। इस संबंध में लाजपत नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में भजनपुरा निवासी मनीष शर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार वह जिला अदालत में वकील है। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले उनके पास एक नंबर से व्हाट्सऐप काल आई। काल करने वाली युवती ने अपना नाम श्रृष्टि बताया।

महिला ने अधिवक्ता ने एक केस के बारे में बातचीत की। फिर उसे केस के सिलसिले में मिलने के लिए सात जून को साकेत कोर्ट में बुलाया। पीड़ित को भी उस दिन एक अन्य केस के सिलसिले में साकेत कोर्ट आना था। इसलिए उन्होंने ने भी हामी भर दी। जब वकील साकेत कोर्ट पहुंच गए तो महिला ने उन्हें लाजपत नगर के एक पार्क में आने के लिए कहा।

वहीं, इस पर पीड़ित अधिवक्ता अपने क्लाइंट पंकज के साथ उसकी गाड़ी से लाजपत नगर पहुंच गया। वहां उसे महिला मिली। पंकज अपनी गाड़ी में बैठा रहा और अधिवक्ता युवती से पार्क के बाहर खड़ा होकर बात करने लगा। तभी श्रृष्टि ने उसे पार्क में चलने के लिए कहा तो वह उसके साथ चले गए। जब वह पार्क में बैठे तो तभी महिला के तीन साथी आ गए।

अधिवक्ता का आरोप है कि आरोपितों ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और मारपीट की। इसी बीच बदमाशों ने पीड़ित से 50 हजार रुपये लूट लिये और फरार हो गए।

आरोपितों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। फिर पीड़ित ने अपने क्लाइंट की मदद से पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अधिवक्ता को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।