Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अदालत में रो पड़ी हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार, रोते-रोते जज से कहा- मैंने उसे सब कुछ दिया लेकिन...

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Sat, 28 Aug 2021 07:18 PM (IST)

    Honey Singh Case केस की सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा है। मैंने उसे हनी सिंह को 10 साल दिए।

    Hero Image
    अदालत में रो पड़ी हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार।

    नई दिल्ली [विनीत त्रिपाठी]। दिल्ली के कोर्ट में देश के जाने माने सिंगर एवं रैपर हनी सिंह (Honey Singh) का केस चल रहा है। इसी केस की सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा है। मैंने उसे हनी सिंह को 10 साल दिए। मैंने सब कुछ छोड़ दिया। मैं उसके साथ खड़ी रही, लेकिन उसने मुझे छोड़ दिया। इस पर न्यायाधीश ने कहा कि वे शालिनी की मानसिक स्थिति के प्रति चिंतित है। उन्होंने ने शालिनी से पूछा कि वे अदालत से क्या चाहती है और उनकी वैवाहिक जीवन की क्या स्थिति है। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि यह मामला सुलझ जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है हनी सिंह का केस

    बता दें कि पंजाबी गायक और अभिनेता हनी सिंह सिनेमा के बाहर भी चर्चा में हैं। कारण है उनके खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार का किया हुआ केस। इस केस को घरेलू हिंसा के तहत दर्ज कराया गया है। इस केस की सुनवाई तीन अगस्त को हुई थी जिसके बाद 28 अगस्त की तारीख मिली थी।

    आज क्या हुआ

    घरेलू हिंसा के केस में हनी सिंह को दिल्ली की मेट्रोपालिटन अदालत में पेश होना था लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। उन्होंने अपनी तबीयत खराब होने का बहाना बनाया जिस पर अदालत ने नाराजगी जाहिर की। जज ने साफ तौर पर कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। ना हलफनामा दाखिल किया गया है ना ही पेशी। अब अगली तारीख तीन सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया गया है।

    क्या है शालिनी तलवार की शिकायत

    हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने बताया था कि वह कई अन्य महिलाओं के साथ अनौपचारिक यौन संबंध रखते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि वह शादी की अंगूठी नहीं पहनते हैं। शादी की तस्वीर को आनलाइन अपलोड करने पर उसे बेहरमी से पीटा भी गया था। इस सब के बीच उन्होंने 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा था। शालिनी ने अदालत से मांग की कि नाेएडा स्थित उनकी संयुक्त संपत्ति और गहने को बेचने पर भी हनी सिंह पर रोक लगाने की मांग की।