Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Hit and Run: दिल्ली में फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कार ने कुचला, एक की मौत

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 09:03 PM (IST)

    Delhi Hit and Run Case नई दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक तेज रफ्तार वाहन ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कुचल दिया जिसमें एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। घायल व्यक्ति का नाम विजय सिंह है पूछताछ जारी है।

    Hero Image
    तेज रफ्तार वाहन चालक ने फुटपाथ पर सौ रहे दो लोगों को कुचला। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी जिले में कश्मीरी गेट स्थित मोनेस्ट्री कैंप के पास तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने फुटपाथ पर सौ रहे दो लोगों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।

    वहीं घायल ने अपना नाम विजय सिंह बताया है। हालांकि पूछताछ में वह अब तक पुलिस को अपने कई नाम बता चुका है। सिविल लाइंस थाना पुलिस की टीम हिट एंड रन का मामला दर्ज कर आरोपित चालक की तलाश में जुटी है।

    वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह पुलिस को सड़क हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि चंदीराम अखाड़े से कश्मीरी गेट की आगे और मोनेस्ट्री कैंप के गेट से करीब दो सौ मीटर पहले अज्ञात वाहन ने फुटपाथ पर सौ रहे दो लोगों को कुचला है।

    घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि 40 वर्षीय विजय सिंह घायल है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों ने बताया कि वह भीख मांगकर और कूड़ा बीनकर गुजर बसर करता था। रात को विजय के साथ फुटपाथ पर ही सो जाता था।