विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Krishna Janmabhoomi case: 'गोली सिर में पहुंचने में देर नहीं लगेगी...', कृष्ण जन्मभूमि मामले में हिंदू सेना के अध्यक्ष को मिली धमकी

Published: Thu, 01 Feb 2024 06:00 AM (IST)

Krishna Janmabhoomi case मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि का केस वापस लेने के लिए हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को ...और पढ़ें

कृष्ण जन्मभूमि का केस वापस लेने के लिए हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को धमकी मिली है
कृष्ण जन्मभूमि का केस वापस लेने के लिए हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को धमकी मिली है

HighLights

  1. कृष्ण जन्मभूमि का केस वापस न लेने पर हिंदू सेना के अध्यक्ष को मिली धमकी
  2. पत्र के साथ तीन कारतूस भी भेजे हैं

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि का केस वापस लेने के लिए हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को धमकी मिली है। उनके घर पर धमकी भरा पत्र भेजा गया है। पत्र के साथ तीन कारतूस भी भेजे हैं।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

इसके साथ ही धमकी दी गई है कि केस वापस न लेने पर हत्या कर दी जाएगी। विष्णु गुप्ता की शिकायत पर मधु विहार थाना पुलिस ने बुधवार को धमकी व आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी की है।

पत्र को पुलिस कब्जे में लेकर जांच कर रही है। विष्णु गुप्ता आइपी एक्सटेंशन में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 10 दिसंबर 2022 में इलाहाबाद हाई कोर्ट में कृष्ण जन्मभूमि को लेकर केस दायर किया था। यह केस कोर्ट में चल रहा है। गत 29 जनवरी को वह कोर्ट में पेशी पर गए थे।

पीले लिफाफे में लिखा था धमकी भरा पत्र

बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे वह यूपी से घर लौटे। दरवाजे पर पीले रंग का एक लिफाफा रखा था। उन्होंने उस लिफाफे को खोला, तो उसमें धमकी भरा पत्र व तीन कारतूस निकले। कृष्ण जन्मभूमि का केस वापस ले ले, नहीं लेगा, तो चौथी गोली तेरे सिर में पहुंचाने में देर नहीं लगेगी।