Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जलभराव से कई जगहों पर जाम; 24 घंटे तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Wed, 17 Jul 2019 04:19 PM (IST)

    Delhi NCR Weather Update दिल्ली के साथ गुरुग्राम फरीदाबाद नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जलभराव से कई जगहों पर जाम; 24 घंटे तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    नई दिल्ली, जेएनएन। Delhi NCR Weather Update: मानसून के आने के बाद झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे लोगों की मुराद बुधवार को पूरी हो गई जब दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह जोरदार बारिश हुई। वहीं, सुबह से हो रही लगातार बारिश के चलते लोगों को जलभराव जैसी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। इसके चलते दिल्ली के साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में जाम भी लग गया है। नेशनल हाई-वे-9 पर तो कई किलोमीटर तक का जाम लगा है। दोपहर तक जाम को लेकर यही स्थिति रही। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई जगहों पर पानी भरने से पैदल यात्रियों को भी दिक्कत आ रही है।

    इन इलाकों में जलभराव से लगा जाम

    1.मोती बाग

    2. आनंद विहार

    3. यमुना विहार

    4.आइटीओ

    5. मंडी हाउस

    6. इंडिया गेट

    7. लक्ष्मी नगर

    8. एनएच-24

    9. विकास मार्ग

    10. दरियागंज

     

    मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) का पूर्वानुमान है कि दिल्ली एनसीआर में बुधवार दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रहगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, यह बारिश अगले 24 घंटे यानी  बृहस्पतिवार तक जारी रह सकती है। 

    बता दें कि दिल्ली में मानसून ने पांच जुलाई को ही पहुंच गया था, लेकिन अलनीनो जैसी कई वजहों के चलते यहां पर बारिश नहीं हो रही थी, लेकिन अब लगता है मानसून झमाझम बारिश के लिए तैयार है। 

    मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पालावत के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर की हवाएं पूर्व की ओर चलने लगी हैं। ऐसे में उम्मीद है कि मौसम में परिवर्तन आएगा और बारिश जारी रहेगी और साथ ही इसकी तीव्रता भी धीरे-धीरे बढ़ेगी।

    वहीं, भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, मासून दबाव का क्षेत्र हिमालय की तलहटी से दक्षिण की ओर थोड़ा आगे बढ़ा है। अब यह पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर नगालैंड तक फैला हुआ है। 

    बारिश से मौसम सुहाना गर्मी से मिली राहत

    दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश की वजह से मंगलवार को तामपान में भी सोमवार के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

    मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से लेकर मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में 29.2 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद भी दिन में कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इसलिए दिन में 2.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि मौसम में अधिकतम आद्र्रता (98 फीसद व न्यूनतम आद्र्रता 67 फीसद) होने से उमस बरकरार है। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस था।

    दिल्ली-NCR की ताजा खबरें और स्पेशल स्टोरीज पढ़ने के लिए करें क्लिक