Move to Jagran APP

बलूचिस्तान से आ रही हवाओं ने बढ़ाई दिल्ली में गर्मी, जानें- कब होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा में अब बदलाव हो रहा है। दिल्ली में उत्तर-पश्चिम की तरफ से हवा आ रही है। आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है।

By Amit MishraEdited By: Published: Thu, 29 Mar 2018 08:43 PM (IST)Updated: Thu, 29 Mar 2018 08:46 PM (IST)
बलूचिस्तान से आ रही हवाओं ने बढ़ाई दिल्ली में गर्मी, जानें- कब होगी बारिश

नई दिल्ली [जेएनएन]। हवा की दिशा में अचानक आए बदलाव की वजह से बुधवार को गर्मी एकाएक बढ़ गई थी। बृहस्पतिवार को गर्मी में कुछ कमी आने की वजह उत्तर पश्चिम की हवा है जिसने बलूचिस्तान की गर्म हवा के असर को कम किया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। वहीं पालम का तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को दिल्ली का तापमान 38.6 और पालम का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस था।

loksabha election banner

हवा की दिशा में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा में अब बदलाव हो रहा है। अब दिल्ली में उत्तर-पश्चिम की तरफ से हवा आ रही है। इसी के कारण आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। हालाकि शुक्रवार को भी तापमान 36 और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

11 से 12 अप्रैल को बारिश की संभावना

इसके बाद चार अप्रैल से दिल्ली में एक बार फिर तेजी से गर्मी बढ़ेगी और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा। जबकि मौसम का पूर्वानुमान करने वाली वेबसाइट स्काईमेट वेदर के अनुसार एक अप्रैल को दिल्ली वालों का जबर्दस्त गर्मी से मुकाबला हो सकता है। तापमान पहली बार इस सीजन में 41 से 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। हालांकि 11 से 12 अप्रैल को बारिश की भी संभावना है। इस वजह से तापमान फिर से 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर 15 अप्रैल से लोग कर सकेंगे सफर, PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.