Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुस्लिम लीग के पांच सांसद सांसद जा रहे थे संभल, हापुड़ पुलिस ने छिजारसी टोल से लौटाया

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के संभल आने की सूचना पर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी बीच केरल के पांच सांसदों को छिजारसी टोल प्लाजा पर रोक लिया गया। लगभग आधे घंटे तक चली वार्ता के बाद उन्हें वापस भेज दिया। संभल की जामा मस्जिद में मंदिर का दावा करने के बाद कोर्ट ने सर्वे का आदेश दिया था। इसके बाद वहां हिंसा हो गई।

    By Dharampal Arya Edited By: Geetarjun Updated: Wed, 27 Nov 2024 04:27 PM (IST)
    Hero Image
    छिजारसी टोल प्लाजा पर कार में बैठे सांसद।

    जागरण संवाददाता, हापुड़। पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर सांसद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के संभल जाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन दूसरे दिन भी अलर्ट मोड पर रहा। इस दौरान अधिकारियों ने केरल के पांच सांसदों को छिजारसी टोल प्लाजा पर रोक लिया। लगभग आधा घंटा चली सांसदों व अधिकारियों की वार्ता के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले दो दिनों से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के संभल जाने की सूचना पुलिस प्रशासन को मिल रही थी। जिस पर दो दिनों से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी छिजारसी टोल प्लाजा पर डेरा डाले हुए है।

    संभल जाने वालों में थे सांसद

    इसी कड़ी में बुधवार की दोपहर दो कार सवार केरल की इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राज्यसभा सांसद पीवी अब्दुल बहाव, हैरिस बीरन और सांसद ईटी मोहम्मद बशीर, एकेए अब्दुल समद, नवास गनी संभल जाने के छिजारसी टोल प्लाजा पहुंचे, जहां उन्हें हापुड़ पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बताया कि वो संभल जाकर माहौल को परखेंगे।

    पुलिस अधिकारियों से आधा घंटा तक हुई बातचीत

    इसके बाद सांसदों व पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की सड़क किनारे लगभग आधा घंटा वार्ता हुई। इसके बाद सभी सांसद वापस लौट गए। वहीं, राहुल व प्रियंका के लिए पुलिस बल अभी भी मौके पर मौजूद है।

    19 नवंबर को कोर्ट ने दिया सर्वे का आदेश

    19 नवंबर को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कोर्ट में मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा किया गया था। कोर्ट ने उसी दिन सर्वे का आदेश दिया और वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश राघव को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया था। 19 को ही मस्जिद में वीडियोग्राफी कराई गई थी। इसके बाद एडवोकेट कमिश्नर ने रविवार (24 नवंबर) को दूसरे चरण की वीडियो ग्राफी कराई। इसी दौरान बवाल हो गया था।

    चार की मौत, संभल सांसद पर भी एफआईआर

    संभल में हुई हिंसा में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संभल लोकसभा के सांसद जिआउर्रहमान बर्क, सदर विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल और अन्य पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया है।

    वहीं, संभल में हुए बवाल के बाद पुलिस ने जामा मस्जिद के सदर जफर अली समेत 20 से अधिक लोगों को हिरासत लिया है और 400 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है