विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किस उम्र में मां बनना होता है अधिक बेहतर? बता रही हैं गायनेकोलाजिस्ट डा. वैशाली शर्मा

By Jp YadavEdited By:
Published: Fri, 15 Jul 2022 08:53 AM (IST)

गायनेकोलाजिस्ट डा. वैशाली शर्मा का कहना है कि युवतियों में 20 से 30 साल की उम्र में शरीर मां बनने ...और पढ़ें

किस उम्र में मां बनना होता है अधिक बेहतर? बता रही हैं गायनेकोलाजिस्ट डा. वैशाली शर्मा
किस उम्र में मां बनना होता है अधिक बेहतर? बता रही हैं गायनेकोलाजिस्ट डा. वैशाली शर्मा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। अनियमित जीवनशैली, करियर की भागदौड़ और प्रदूषण व अन्य कई कारणों से आजकल महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उम्र का भी इसमें अहम योगदान होता है। यह कहना है गायनेकोलाजिस्ट डा. वैशाली शर्मा का।

उन्होंने कहा कि शारीरिक दृष्टि से 30 साल की उम्र से पहले मां बनना सबसे अच्छा रहता है। हर महिला में सीमित संख्या में एग होते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, एग की संख्या और क्वालिटी कम होती जाती है। 20 से 30 साल की उम्र में शरीर मां बनने के लिए सबसे ज्यादा तैयार रहता है। जितनी ज्यादा उम्र होती है, गर्भधारण और प्रसव में उतनी ज्यादा मुश्किल आती हैं।

यनेकोलाजिस्ट डा. वैशाली शर्मा का कहना है कि यदि करियर के कारण गर्भधारण को कुछ समय टालना चाहें तो एग फ्रीजिंग अच्छा विकल्प है। इसमें महिला के शरीर से अच्छी क्वालिटी के एग को निकालकर प्रयोगशाला में सुरक्षित रख लिया जाता है।

वैशाली शर्मा के मुताबिक, कुछ साल बाद जब प्राकृतिक तरीके से गर्भधारण में कोई समस्या आए तो फ्रीज किए हुए एग की मदद से महिला गर्भधारण कर सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि जब भी ज्यादा उम्र में मां बनने का फैसला करें तो बेहतर है कि समय रहते एग फ्रीजिंग के रूप में बैकअप प्लान तैयार रखें।

ऐसा माना जाता है कि शादी 25 की उम्र में होना चाहिए और शादी के तुरंत बाद ही बच्चे को जन्म देने की प्लानिंग की जा सकती है। बच्चे को जन्म देने के लिए ये सबसे सही उम्र यही होती है। कंसीव करने के लिए 25 की उम्र महिलाओं के साथ पुरुषों के लिए भी सबसे बेहतर होती है, क्योंकि इस उम्र में स्पर्म सबसे ज्यादा फ्रेश और मैच्योर होता है। वैसे 30 साल से कम उम्र में मां बनना भी अच्छा है, पर  इससे अधिक उम्र होने पर स्वास्थ्य संबंध समस्याएं हो सकती हैं।