Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Republic Day Parade: इस राज्य की झांकी को मिला पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड में पहला स्थान

    Kartavya Path Parade 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर हुई परेड के दौरान गुजरात की झांकी ने पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड में पहला स्थान हासिल किया है। साथ ही जज चॉइस में दूसरा स्थान मिला है। गुजरात की झांकी धोर्डो पर्यटन गांव की थीम पर आधारित थी। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

    By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Tue, 30 Jan 2024 09:14 PM (IST)
    Hero Image
    कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस परेड समारोह में भाग लेती गुजरात की झांकी। फोटो- ध्रुव कुमार

    एएनआई, नई दिल्ली। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर हुई परेड के दौरान गुजरात की झांकी ने 'पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड' में पहला स्थान हासिल किया है। साथ ही 'जज चॉइस' में दूसरा स्थान मिला है। गुजरात की झांकी धोर्डो पर्यटन गांव की थीम पर आधारित थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। गुजरात के मुख्यमंत्री की सचिव अवंतिका सिंह औलख ने कहा कि यह गुजरात के लिए गर्व की बात है। सीएम ने हमें लगातार प्रेरित किया और राज्य की जनता ने भी हमारा साथ दिया।

    75वें गणतंत्र दिवस पर परेड के दौरान देश के राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और विभिन्न मंत्रालयों द्वारा कुल 25 झांकियां प्रस्तुत की गईं।

    जानिए धोर्डो गांव के बारे में

    भारत के पश्चिमी सिरे पर गुजरात के कच्छ जिले में स्थित एक छोटा सा गांव धोर्डो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का पर्याय बन गया है। यह सीमावर्ती गांव सुरम्य सफेद रण के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है, जो अपने पारंपरिक हस्तशिल्प, लोक संगीत और वार्षिक रण उत्सव का जश्न मनाता है।

    धोर्डो को अब संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) द्वारा "सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव" के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान के कारण ही गुजरात राज्य की झांकी की थीम तैयार की गई। धोर्डो का मतलब है, गुजरात के सीमा पर्यटन का एक वैश्विक प्रतीक।