Move to Jagran APP

Gujarat Election 2022: आज गुजरात दौरे पर जाएंगे केजरीवाल, भगवंत मान भी होंगे साथ; युवाओं में भरेंगे जोश

Gujarat Assembly Election 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को भगवंत मान के साथ गुजरात दौरे पर जाएंगे। वह अहमदाबाद में युवाओं सफाई कर्मचारियों और कच्चे कर्मचारियों से संवाद करेंगे।

By JagranEdited By: Abhishek TiwariPublished: Sun, 25 Sep 2022 08:48 AM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 08:48 AM (IST)
Gujarat Election 2022: आज गुजरात दौरे पर जाएंगे केजरीवाल, भगवंत मान भी होंगे साथ; युवाओं में भरेंगे जोश
Gujarat Election 2022: आज गुजरात जाएंगे केजरीवाल, भगवंत मान भी होंगे साथ; युवाओं से करेंगे संवाद

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election 2022) में जीत हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) पूरा जोर लगा रही है। रविवार को मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल फिर गुजरात में हुंकार भरेंगे।

loksabha election banner

अहमदाबाद में युवाओं, सफाई कर्मचारियों और कच्चे कर्मचारियों के साथ संवाद कर उनमें जोश भरेंगे। इस बार उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी गुजरात जाएंगे। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है।

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में AAP और कांग्रेस के लुभावने वादों के बाद अब भाजपा पर टिकी हैं सबकी निगाहें

युवाओं और कच्चे कर्मचारियों में भरेंगे जोश

शनिवार को अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर केजरीवाल ने कहा कि कल मैं और भगवंत मान जी अहमदाबाद जा रहे हैं। वहां युवाओं, सफ़ाई और कच्चे कर्मचारियों के साथ संवाद करेंगे। आज गुजरात का हर तबका आप को ही अपनी उम्मीद मानता है। उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले से ही गुजरात में हैं और वहां के जिलों में लगातार परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं।

Delhi Politics: छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता AAP में शामिल, Congress में कई अहम पदों पर भी कर चुके हैं काम

हाल ही में गुजरात चुनाव के सह-प्रभारी चुने गए राघव चड्ढा भी गुजरात में हैं। केजरीवाल ने शनिवार को बड़ोदरा में एक इमारत गिराने गए वहां के अधिकारियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस इमारत में आप का कार्यक्रम हुआ था, इसलिए इसे गिराया जाना निंदनीय है।

गुजरात में बदलाव लाएंगे- राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) शनिवार को राजकोट पहुंचे। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात में बदलाव लाएंगे।

राघव चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा, "राजकोट पहुंचा हूं। जो सम्मान और प्यार कार्यकर्ताओं से मिला उसके लिए उनका दिल से आभार व्यक्त करता हूं। पूरी मेहनत कर गुजरात में बदलाव लाएंगे। गुजरात में केजरीवाल लाएंगे।"

राज्यसभा सांसद और ‘आप’ गुजरात के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि गुजरात में पिछले 27 साल से भाजपा की सरकार है। लोग अब भाजपा से ऊब चुके हैं। वो बदलाव चाहते हैं। कांग्रेस 27 साल से भाजपा को नहीं हरा पाई, वह अब क्या हराएगी? इसलिए लोग अरविंद केजरीवाल की तरफ उम्मीद से देख रहे हैं।

Delhi News: भाजपा पर सत्ता में रहते MCD में कूड़ा के नाम पर 84 करोड़ के घोटाले का आरोप, LG से जांच की मांग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.