Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पुणे मे 'कोयता गैंग' का आतंक, घर में घुसकर तीन लोगों को किया घायल; पुलिस ने आठ को दबोचा

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 05:16 PM (IST)

    Pune News महाराष्ट्र के पुणे में कोयता गैंग का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबरन एक घर में घुसकर परिवार के तीन लोगों को कोयता से घायल करने वाले आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना को आरोपियों ने शहर के बाहरी इलाके में अंजाम दिया। यह जानकारी पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने साझा की है।

    Hero Image
    कोयता से हमला करने वाले आठ लोगों को पुलिस ने दबोचा। (प्रतीकात्मक फोटो)

    पीटीआई, पुणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के पुणे में कोयता गैंग का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबरन एक घर में घुसकर परिवार के तीन लोगों को कोयता से घायल करने वाले आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना को आरोपियों ने शहर के बाहरी इलाके में अंजाम दिया। यह जानकारी पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने साझा की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: AAP Office: क्यों खाली कराया जा रहा AAP का पार्टी कार्यालय, कब तक की है डेडलाइन? जानें क्या है मामला

    गुरुवार रात की है घटना

    यह घटना गुरुवार रात सिंहगढ़ रोड इलाके के किरकटवाड़ी गांव की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10-15 लोग भैरवनाथ नगर में एक युवक के घर में घुसने के बाद उत्पात मचाने लगे। कथित रूप से आरोपियों ने मामूली बात पर युवक, उसकी मां और एक बुजुर्ग रिश्तेदार पर हमला कर दिया।

    आरोपियों के खिलाफ इन धाराओं में केस दर्ज

    पुलिस ने आठ हमलावरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास), 354 (छेड़छाड़) और दंगा करने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हवेली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक सचिन वांगडे ने कहा कि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। उधर, स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में ढिलाई बरती।

    सुप्रिया सुले ने की कार्रवाई की मांग

    बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने कोयता रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। पुणे में 'कोयता' गिरोह का आतंक कम होता नहीं दिख रहा है। ऐसी घटनाएं इसलिए हो रही हैं, क्योंकि गृह विभाग निष्क्रिय है और कानून का डर खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि एसपी (पुणे ग्रामीण) को इन तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें: ' मैं अब मुख्यमंत्री को...', नीट पेपर लीक पर तेजस्वी ने तोड़ी चुप्पी; अपने पीएस पर दिया ये बयान