Green Expressway: नितिन गडकरी बोले- दिल्ली से उत्तराखंड का सफर मात्र 2 घंटे में, सरकार 26 ग्रीन एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रही
Green Expressway नितिन गडकरी ने कहा कि ग्रीन एक्सप्रेस-वे बन जाने के बाद दिल्ली से देहरादून दिल्ली से हरिद्वार की यात्रा में केवल 2 घंटे लगेंगे। दिल्ली से चंडीगढ़ में 2.30 घंटे लगेंगे दिल्ली से अमृतसर 4 घंटे में और दिल्ली से मुंबई 12 घंटे में यात्रा पूरी होगी।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि भारत में 2024 तक अमेरिका (America) जैसी सड़कें होंगी। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में सरकार 26 ग्रीन एक्सप्रेस (Green Expressway) बनाया जा रहा है। इनका निर्माण 2024 से पहले कर लिया जाएगा। नितिन गडकरी ने कहा कि एक बार राजमार्ग बन जाने के बाद दिल्ली से उत्तराखंड की यात्रा महज 2 घंटे में पूरी होगी।
समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक राज्यसभा में प्रश्न काल के दौरान कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला के प्रश्नों का नितिन गडकरी ने उत्तर दिया। नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार देश भर में 26 ग्रीन एक्सप्रेस-वे बना रही है। यह साल 2024 से पहले पूरा कर ली जाएंगी। नितिन गडकरी ने कहा कि 60 किलोमीटर में केवल एक टोल प्लाजा होगा और अगर इसके बीच में कोई है भी तो उसे तीन महीने के अंदर बंद कर दिया जाएगा।
इन राज्य के बीच घट जाएगी दूरी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्रीन एक्सप्रेस-वे राजमार्गों के निर्माण से यात्रा के समय में काफी कमी आएगी। एक बार राजमार्ग बन जाने के बाद, दिल्ली से देहरादून, दिल्ली से हरिद्वार, दिल्ली से जयपुर तक की यात्रा में केवल 2 घंटे लगेंगे। दिल्ली से चंडीगढ़ में 2.30 घंटे लगेंगे, दिल्ली से अमृतसर 4 घंटे में और दिल्ली से मुंबई 12 घंटे में यात्रा पूरी होगी।
2024 तक भारत की सड़कें होगी अमेरिका जैसी
इतना ही नहीं नितिन गडकरी ने सवाल के जबाव में कहा कि 2024 तक भारत में सड़कें अमेरिका के समान होगी। NHAI के पास धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम देश में सड़क के बुनियादी ढांचे का चेहरा बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। धन की उपलब्धता पर उन्होंने कहा कि एनएचएआई हर साल पांच लाख करोड़ की सड़कों का निर्माण करा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।