Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-पंजाब के लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ऐसे बचाएगा सफर का समय

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Sun, 18 Aug 2019 07:47 AM (IST)

    दिल्ली से लुधियाना के बीच अब यात्री कम समय में सफर तय कर सकेंगे क्योंकि इस रेलखंड पर अब अधिकांश ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी।

    Hero Image
    दिल्ली-पंजाब के लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ऐसे बचाएगा सफर का समय

    नई दिल्ली, जेएनएन। Good news for train passengers of Delhi and Punjab: दिल्ली से लुधियाना के बीच अब यात्री कम समय में सफर तय कर सकेंगे, क्योंकि इस रेलखंड पर अब अधिकांश ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के पास इसका प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूूूूरी मिलने के बाद ट्रेनों की रफ्तार बढ़ा दी जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है कि भारतीय रेलवे द्वारा मिशन रफ्तार के तहत रेलवे ट्रैक और ट्रेन की अधिकतम रफ्तार बढ़ाई जा रही है। इसी के तहत दिल्ली-अंबाला-लुधियाना के बीच एलएचबी कोच वाली ट्रेनों को 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की तैयारी है। फिलहाल इस रूट पर अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस इस रफ्तार से चलती है। अब अन्य ट्रेनों की भी रफ्तार बढ़ जाएगी।

    जानकारी अनुसार दिल्ली रेल मंडल ने 26 जोड़ी ट्रेनें जिनमें एलएचबी कोच लगाए जाते हैं की रफ्तार बढ़ाने का फैसला किया है। इनमें एक राजधानी, छह शताब्दी, 19 सुपरफास्ट व एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। फिलहान इन ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा है। अधिकारियों का कहना है कि रफ्तार बढ़ने से लगभग आधे घंटे की बचत होगी।

    इन ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने का है प्रस्ताव

    1. जम्मू राजधानी
    2. कालका शताब्दी
    3. अमृतसर शताब्दी
    4. अमृतसर स्वर्ण शताब्दी
    5. चंडीगढ़ शताब्दी
    6. अमृतसर तेजस शताब्दी
    7. केरल संपर्क क्रांति
    8. जलियावाला बाग एक्सप्रेस
    9. पूजा एक्सप्रेस
    10. अमृतसर इंटरसिटी
    11. स्वराज एक्सप्रेस
    12. सर्वोदय एक्सप्रेस
    13. हापा एक्सप्रेस
    14. जामनगर एक्सप्रेस
    15. कोच्चिवेली अमृतसर एक्सप्रेस
    16. शान-ए- पंजाब एक्सप्रेस
    17. जम्मू-दुर्ग सुपरफास्ट
    18. सचखंड सुपरफास्ट
    19. जम्मू हमसफर
    20. नागपुर एसी सुपरफास्ट
    21. श्री शक्ति एक्सप्रेस
    22. ऊधमपुर एसी एक्सप्रेस
    23. चंडीगढ़- बांद्रा सुपरफास्ट
    24. तिरुपति हमसफर
    25. कोटा-ऊधमपुर एक्सप्रेस

    दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक