Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुशखबरी! दिल्ली वालों पर नहीं लगेगा यूजर चार्ज, MCD ने लगाई रोक; पहले के भी होंगे वापस

    Updated: Wed, 21 May 2025 10:45 PM (IST)

    दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! एमसीडी ने कूड़ा उठाने के बदले लगने वाले यूजर चार्ज पर रोक लगा दी है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद सदन की पहली बैठक में य ...और पढ़ें

    Hero Image
    बुधवार को सिविक सेंटर में एमसीडी सदन की बैठक के दौरान भाजपा- आम आदमी पार्टी के पार्षद। जागरण

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली वालों के बड़ी राहत की खबर है। उन्हें कूड़ा उठाने की एवज में लगाए गए यूजर चार्ज की मार से राहत मिल गई है। भाजपा द्वारा एमसीडी की सत्ता संभालने के बाद सदन की पहली बैठक में निजी प्रस्ताव को पारित कर इसपर फिलहाल रोक लगा दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। पारित प्रस्ताव के तहत अब यूजर चार्ज वसूले जाने पर पुनर्विचार के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति का यूजर चार्ज पर फैसला आने और इस पर नीति बन जाने तक लोगों से इसे नहीं वसूला जाएगा। पूर्व में निगम ने बीते महीने सात अप्रैल को यूजर चार्ज वसूलने का आदेश जारी किया था।

    एमसीडी सदन की बैठक बुधवार को ढाई बजे के बाद शुरू होते हुए शाम सात बजकर 28 मिनट तक चली। विशेष बात कि थोड़े बहुत शोर शराब के बीच सदन की कार्यवाही करीब पांच घंटे तक चली, जिसपर सत्ता पक्ष की ओर से दावा किया गया कि ढाई वर्ष बाद एमसीडी के सदन की बैठक इतने लंबे वक्त तक चली है।

    यह इसलिए भी अहम है कि यूजर चार्ज को लेकर दिल्ली वालों के आक्रोश को देखते हुए सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों वापस लेने पर सहमत था। व्यापारी, उद्यमी और निवासी संगठनों की ओर से इसे हटाने की मांग को लेकर दबाव बढ़ाया गया था।

    विपक्ष आप के पार्षद भी इसे मुद्दा बनाए हुए थे। ऐसे में एक दिन पूर्व ही दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा तथा महापौर राजा इकबाल सिंह ने यूजर चार्ज वापस लेने संबंधित निर्णय लेने की जानकारी दी थी।

    सदन में रणनीतिक रूप से भाजपा द्वारा यूजर चार्ज संबंधित प्रस्ताव शाम के वक्त लाया गया। जिससे सदन चलाने में सहूलियत हुई। वैसे, यूजर चार्ज सहित एजेंडे में करीब 28 प्रस्ताव लाए गए, जिसमें से 14 प्रस्ताव पारित किए गए। अन्य प्रस्तावों को टाल दिया गया।

    सदन की बैठक में योगेश शर्मा, पुनीत शर्मा व सत्या शर्मा की ओर से यूजर चार्ज पर रोक लगाने संबंधित प्रस्ताव आया, जिसे सत्तापक्ष के साथ विपक्ष का भी साथ मिला और सर्वसम्मति से उसे पारित कर दिया गया।

    डेंगू, मलेरिया के साथ जलभराव पर हुई चर्चा

    सदन की बैठक में मच्छर जनित बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के साथ ही जलभराव की समस्याओं पर चर्चा हुई। अपने-अपने क्षेत्रों को लेकर विभिन्न पार्षदों ने जलभराव, जल निकासी और नाले की मरम्मत से जुड़ी समस्याओं को सदन में उठाया।

    नेता सदन को लेकर आप व कांग्रेस ने की सत्तापक्ष की घेराबंदी

    नेता सदन के चयन नहीं होने को मुद्दा बनाते हुए सदन में विपक्ष के नेता अंकुश नारंग और कांग्रेस की नेता नाजिया दानिश समेत अन्य ने सत्तारूढ़ दल की घेराबंदी की। भाजपा पर नेता सदन का चयन न करने को लेकर सवाल उठाते हुए निशाना साधा। साथ ही सदन में नई गठित इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के अध्यक्ष मुकेश गोयल के बोलने पर आप पार्षदों ने विरोध किया।

    कर्नल सोफिया अंसारी का मुद्दा रहा गर्म

    महापौर ने आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोगों को बधाई दी। इसी दौरान मध्य प्रदेश के मंत्री के भारतीय सेना की कर्नल सोफिया अंसारी पर की गई टिप्पणी के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए आम आदमी पार्टी ने नारेबाजी की। इस मामले को कांग्रेस पार्टी ने उठाया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा।