Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब शुरू होगा गोल मार्केट संग्रहालय के सब-वे बनाने का काम, बंद रहेगा भाईवीर सिंह मार्ग

    Updated: Sun, 15 Jun 2025 11:55 PM (IST)

    नई दिल्ली के गोल मार्केट में देश की तरक्की में योगदान देने वाली महिलाओं के जीवन पर आधारित संग्रहालय का निर्माण कार्य जारी है। भाई वीर सिंह मार्ग पर सब-वे बनने के कारण यह मार्ग छह माह के लिए बंद रहेगा। एनडीएमसी के अनुसार संग्रहालय 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को दर्शाएगा। संग्रहालय का निर्माण 21.66 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।

    Hero Image
    पुलआउट लीड:अब शुरू होगा गोल मार्केट संग्रहालय के सब-वे बनाने का काम।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। देश की तरक्की में योगदान देने वाली महिलाओं के जीवन पर आधारित गोल मार्केट संग्रहालय के निर्माण का कार्य अब अगले चरण में जा पहुंचा है। गोल मार्केट के जीर्णोद्वार का काम होने के बाद जहां इसकी फिनसिंग का कार्य शुरू हो गया है तो वहीं अब संग्रहालय में प्रवेश करने के लिए भाई वीर सिंह मार्ग पर बनाए जाने वाले सब-वे के निर्माण के लिए एनडीएमसी ने इस मार्ग व सर्विस लेन को छह माह तक बंद रखने की घोषणा की है। बुधवार से यह सड़क बंद हो जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) सब-वे के साथ ही यहां पर सर्विस ब्लाक भी तय डिजाइन के अनुसार बना रही है।

    भाई वीर सिंह मार्ग के बंद होने से कना प्लेस, काली बाड़ी मार्ग, गोल डाक खाना, बंगला साहिब गुरुद्वारा, करोल बाग, पहाड़गंज आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। क्योंकि लोग पंचकुइंया मार्ग और आरके आश्रम मार्ग के जाम से बचने के लिए इस मार्ग का उपयोग किया करते थे।

    देश का एकमात्र संग्रहालय गोल मार्केट में बन रहा

    एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने दैनिक जागरण से बातचीत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को जब तक पूरा नहीं किया जा सकता तब तक महिलाओं की भागीदारी न हो। ऐसे में विकसित भारत की नींव डालने और उसे आगे ले जाने में जिन महिलाओं की भूमिका रही है उन पर केंद्रित देश का एकमात्र संग्रहालय गोल मार्केट में बन रहा है। इसके मुख्य हिस्से में संग्रहालय होगा। जहां पर प्रमुख महिलाओं के जीवन का परिचय और उनके देश के लिए योगदान को यह संग्रहालय बताएगा।

    चहल ने बताया कि मंजूर की गई योजना के अनुसार संग्रहालय के चारों तरफ चूंकि सड़क है ऐसे में लोगों का प्रवेश सब-वे के जरिये होगा। यह सब-वे भाई वीर सिंह मार्ग की ओर से बनेगा। जहां पर लिफ्ट की व्यवस्था भी होगी। साथ ही यहां पर सर्विस ब्लाक भी होगा। इसके निर्माण के लिए हमने छह माह के लिए भाई वीर सिंह मार्ग को बंद करने का निर्णय लिया है। 18 जून से यह बंद हो जाएगा।

    21.66 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जाना

    शहीद भगत सिंह मार्ग और आरके आश्रम मार्ग गोल चक्कर पर 1918 में बना यह करीब 104 साल पुराना हो चुका है और काफी जर्जर हो गया था। अंग्रेजों ने इसे एक रिहायशी मार्केट के तौर पर विकसित किया था।जहां सब्जियां, फल और मछलियां मिलती थी। इसमें छह प्रवेश द्वार थे। 21 अक्टूबर 2023 को इसका शिलान्यास किया गया था। जिसका कार्य मार्च 2026 तक पूरा होना है। 21.66 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जाना है।

    comedy show banner
    comedy show banner