National Award Ceremony: दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह की झलकियां, देखें तस्वीरें
69th National Film Award राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार समारोह का आयोजन किया गया। लगभग डेढ़ महीने पहले (24 अगस्त को) इन अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई थी अब उन्हें 17 अक्टूबर को पुरस्कार सौंपे गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान किए। इस दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 69th National Film Award: राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार समारोह का आयोजन किया गया। लगभग डेढ़ महीने पहले (24 अगस्त को) इन अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई थी, अब उन्हें 17 अक्टूबर को पुरस्कार सौंपे गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान किए। इस दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। इस दौरान भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सितारे पहुंचे। तस्वीरों में देखें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह की झलकियां....

आलिया भट्ट को उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला। उन्हें फिल्म 'गंगूबाई काठियाबाड़ी' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस दौरान उनके पति एक्टर रणबीर कपूर भी मौजूद रहे।
.jpg)
गायिका श्रेया घोषाल को फिल्म 'इराविन निजल' के गीत 'मायावा चयावा' के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


पल्लवी जोशी को 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह अवॉर्ड मिमी के लिए दिया गया।

कृति सेनन को 'मिमी' के लिए पुरस्कृत किया गया।

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज कलाकार अल्लू अर्जुन को पुष्पा- द राइज के लिए बेस्ट एक्टर श्रेणी में पुरस्कार दिया गया। अल्लू को पहली बार नेशनल अवॉर्ड दिया गया है।

विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण किया। फिल्म द कश्मीर फाइल्स को राष्ट्रीय एकता पर बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार दिया गया।

बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट - आरआरआर (RRR)। फिल्म के निर्माता और निर्देशक एसएस राजामौली ने पुरुस्कार प्राप्त किया।

बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स को दिया गया। जिसे एक्टर आर माधवन से लिया।

लीजेंड्री अदाकार वहीदा रहमान को 2021 के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसे भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार माना जाता है। इस दौरान वहीदा रहमान कुछ भावुक नजर आयीं। उन्होंने अपना पुरस्कार इंडस्ट्री को समर्पित किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।