Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather Updates: शुक्रवार रही इस सीजन की सबसे गर्म सुबह, अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Fri, 28 Mar 2025 08:48 PM (IST)

    Delhi weather दिल्ली में शुक्रवार को इस सीजन की सबसे गर्म सुबह दर्ज की गई। बता दें न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर पहुंचा। तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। । मौसम विभाग की मानें तो अभी एक दो दिन और तीखी गर्मी से राहत बनी रह सकती है। साथ ही IMD ने अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की भविष्यवाणी भी की है।

    Hero Image
    Delhi Heatwave: अभी एक-दो दिन और तीखी गर्मी से राहत बनी रह सकती है-IMD। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार- चढ़ाव के बीच राजधानी में शुक्रवार की सुबह इस सीजन की सबसे गर्म दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। हालांकि तेज हवाओं के असर से अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    40 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवाएं चलीं। शाम के समय कहीं-कहीं आंधी भी आई। मौसम विभाग की मानें तो अभी एक दो दिन और तीखी गर्मी से राहत बनी रह सकती है। इसके बाद तापमान में वापस वृद्धि होने लगेगी।

    अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम दर्ज

    शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक 20.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह गर्मियों के इस सीजन में अब तक का सर्वाधिक है। वहीं तेज हवाओं के असर से अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

    हवा में नमी का स्तर 65 से 16 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री के लिहाज से रिज क्षेत्र और सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 23.1 की दृष्टि राजघाट दिल्ली के सबसे गर्म इलाके रहे।

    रविवार से तापमान में दोबारा होगी बढ़ोतरी

    मौसम विभाग का पूर्वानुमन है कि शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। बीच बीच में हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा भी पहुंच सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 15 डिग्री रह सकता है। रविवार से तापमान में दोबारा वृद्धि होने लगेगी।

    दूसरी तरफ केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शुक्रवार शाम चार बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 205 था। इसे खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह 259 दर्ज किया गया था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें 54 अंकों का सुधार हुआ है।

    उधर वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने तेज हवा के असर से सुधार की भविष्यवाणी की है। शनिवार को शहर की वायु गुणवत्ता ''मध्यम'' श्रेणी में पहुंच सकती है। इसके बाद अगले दो तीन दिनों तक इसके इसी श्रेणी में बने रहने की संभावना है।

    अगले चार दिन दिन तापमान में कमी आएगी: IMD

    मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी दिन भर आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिली रहेगी। 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। बीच बीच में यह गति 35 किमी प्रति घंटे तक भी हो सकती है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 18 डिग्री तक रह सकता है। हवा की रफ्तार बढ़ने पर अगले तीन चार दिन तापमान में थोड़ी कमी बनी रह सकती है।

    यह भी पढ़ें: Weather Updates: दिल्लीवासियों को तपा रही गर्मी, अप्रैल की शुरुआत से और तीखे होंगे तेवर; पढ़ें NCR का हाल