Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश में सबसे सस्ता फोन फ्रीडम 251 देने की पेशकश करने वाली कंपनी का मालिक गिरफ्तार

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Sun, 10 Oct 2021 12:47 PM (IST)

    देश का सबसे सस्ता फोन फ्रीडम 251 देने की पेशकश करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स के प्रबंध निदेशक मोहित गोयल को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। मोहित गोयल के साढ़ू इंदिरापुरम के फेज-दो निवासी विकास मित्तल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था।

    Hero Image
    रिंगिंग बेल्स का मालिक मोहित गोयल गिरफ्तार

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। देश का सबसे सस्ता फोन फ्रीडम 251 देने की पेशकश करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स के प्रबंध निदेशक मोहित गोयल को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। मोहित गोयल के साढ़ू इंदिरापुरम के फेज-दो निवासी विकास मित्तल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद मोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर विकास के नाम पर पीड़िता को केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के मुताबिक मोहित ने ऐसा विकास को फंसाने के लिए किया, क्योंकि उसे लगता है कि व्यापार में जो भी नुकसान हुआ, उसकी वजह विकास है। इस वजह से करीब 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 48 केस भी दर्ज हुए हैं। धमकी देने के मामले में गुरुग्राम निवासी सुमित यादव और विनीत को भी गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस के मुताबिक सुमित यादव पीड़िता को धमकी देने के मामले में गवाह भी था, लेकिन यह सब साजिश के तहत किया गया था। इस मामले में लंबी जांच के बाद सबसे पहली गिरफ्तारी विनीत की हुई थी। उससे हुई पूछताछ के आधार पर ही पूरी साजिश का राजफाश हुआ। मोहित ने विकास के खिलाफ दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले का फायदा उठाने के लिए उसके नाम से धमकियां देने का खेल खेला। क्योंकि मोहित चाहता था कि विकास लंबे समय तक जेल में रहे।

    संयुक्त आयुक्त (अपराध) आलोक कुमार ने बताया कि अगस्त 2020 में द्वारका साउथ थाने में विकास मित्तल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद पीड़िता को अज्ञात फोन नंबर से धमकी भरे फोन आने लगे। क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।