Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान भाजपा में शामिल

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Sat, 11 May 2019 06:12 PM (IST)

    दिल्ली सरकार में मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान ने भाजपा का दामन थाम लिया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली में चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान भाजपा में शामिल

    नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली में लोकसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले भाजपा ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। दिल्ली सरकार में मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान ने भाजपा का दामन थाम लिया है।राजकुमार चौहान कांग्रेस से टिकट कटने के बाद नाराज चल रहे थे। वे पार्टी से उत्तर पश्चिमी दिल्ली से टिकट मांग रहे थे लेकिन उनकी जगह कांग्रेस ने राजेश लिलोठिया को चुनावी मैदान में उतारा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टिकट कटने के बाद राजकुमार के समर्थकों ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास के सामने प्रदर्शन भी किया था। 

    इससे पहले 24 अप्रैल को उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद उदित राज ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। वे भी टिकट कटने से नाराज थे। इस सीट से भाजपा ने सूफी गायक हंस राज हंस को टिकट दिया है।

    दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें